यूं कम हो रहे 2000 रूपए के नोट, 2018 की तुलना में आई भारी कमी, सर्कुलेशन में अब सिर्फ 1.75 फीसदी नोट

320
2000 रूपए के नोटों की संख्या में भारी कमी आई है। 2018 की तुलना में अब इसकी संख्या करीब-करीब आधी हो गई है।

नई दिल्ली। 2000 रूपए के नोटों की संख्या में भारी कमी आई है। 2018 की तुलना में अब इसकी संख्या करीब—करीब आधी हो गई है। दरअसल इस साल नवंबर में सर्कुलेशन में मौजूद 2,000 रुपए के नोटों की संख्या घटकर 223.3 करोड़ हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2018 में ये संख्या 336.3 करोड़ थी।

नवंबर में सर्कुलेशन में मौजूद कुल नोटों से इसकी तुलना करें तो 2,000 रुपए के नोटों की संख्या 1.75% है। खबरों के मुताबिक वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में ये जानकारी दी है। पंकज चौधरी के मुताबिक बैंक नोटों की छपाई का निर्णय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के परामर्श से लिया जाता है।

उनके मुताबिक 31 मार्च, 2018 को 2,000 रुपए मूल्यवर्ग के 3,363 मिलियन नोट सर्कुलेशन में थे। वॉल्यूम के हिसाब से ये सर्कुलेशन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 3.27% है। वैल्यू के हिसाब से ये 37.26% है। बताया गया कि 26 नवंबर 2021 को 2,000 रुपए के नोटों की संख्या घटकर 2,233 मिलियन हो गई।

वॉल्यूम के हिसाब से ये सर्कुलेशन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 1.75% है और वॉल्यूम के हिसाब से 15.11%। पंकज चौधरी के मुताबिक ‘नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2,000 रुपए के नोट के सर्कुलेशन में कमी इसलिए आई है, क्योंकि 2018-19 के बाद से नए नोटों की छपाई के लिए प्रिंटिंग प्रेस को इंडेंट नहीं दिया गया।

कई नोट कटे-फटे होने के बाद सर्कुलेशन से बाहर हो गए हैं, ये भी इस कमी का एक कारण है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल मार्च में केंद्र सरकार की ओर से बताया गया था कि 2000 रुपए की जमाखोरी रोकने और इकोनॉमी में ब्लैक मनी के सर्कुलेशन को रोकने के प्रयास में अप्रैल 2019 के बाद से 2,000 रुपए के नए नोट नहीं छापे गए हैं।

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को सरकार ने ब्लैक मनी को रोकने के मकसद से सर्कुलेशन में मौजूद 500 और 1,000 रुपए के नोटों को बंद करने का ऐलान किया था। वहीं नोटबंदी के बाद 2,000 रुपए के नोट और 500 रुपए के नए नोट प्रिंट किए गए। इसके बाद 200 रुपये के बैंक नोट भी छापे गए थे।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here