जौनपुर में भाजपा ने लहराया परचम: 15 सीटों पर जमाया कब्जा सपा को दो से करना पड़ा संतोष

622
जौनपुर में भाजपा ने लहराया परचम: 15 सीटों पर जमाया कब्जा सपा को दो से करना पड़ा संतोष
जौनपुर में भाजपा के 15 सीट जीतनेसे सपा को हुआ जबरदस्त नुकसान।

जौनपुर। वैसे तो पूरे प्रदेश में भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में जौनपुर कैसे भाजपा की लहर से अछूता रहता है। यहां भी भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए के 21 ब्लाकों के प्रमुख पद में से 15 पर कब्जा जमा लिया। मालूम हो कि भाजपा ने जहां 15 तो सपा ने दो व निर्दलियों ने चार सीटों पर जीत दर्ज की। इसमें कई सीटों पर रोमांचक मुकाबला रहा तो कुछ पर प्रत्याशी समर्थकों में नोक-झोंक भी हुई। ब्लाकों पर सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। सभी विजयी ब्लाक प्रमुखों को जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमाण पत्र दिया। चुनाव के मद्देनजर ब्लाकों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।

महराजगंज में भाजपा की मांडवी सिंह को 41, सपा के हरिश्चंद्र सिंह को 41 व अवैध एक वोट हुआ। यहां बराबर मत होने पर एआरओ ने पर्ची निकाली, जिसमें भाजपा की मांडवी सिंह विजयी घोषित हुई।

सुइथाकला में भाजपा की विद्या देवी को 46, सपा के धर्मेंद्र वर्मा को 45, अवैध दो वोट पड़े। यहां पर काटे की टक्कर में विद्या देवी ने धर्मेंद्र को एक वोट से हरा दिया।

सिकरारा में भाजपा के संजय सिंह को 70, निर्दल सुनीता को 16, सपा की प्रभावती यादव को एक वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित किया गया। यहां पर 54 वोट से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

सिरकोनी में भाजपा के वंशराज सिंह को 67 वोट मिले तो सपा की सपना सिंह को 16, अवैध दो मत रहे। वंशराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 51 वोटों से हराया।

सुजानगंज में भाजपा की ऊषा शुक्ला को 68 व सपा की दीप्ति पटेल को 37 वोट मिले। यहां पर ऊषा ने 31 वोटों से जीत दर्ज की।

मुंगराबादशाहपुर में भाजपा के सत्येंद्र सिंह को 68 वोट व सपा की चमेला देवी को 30 वोट, अवैध एक वोट रहा। यहां पर सत्येंद्र ने 38 वोट से जीत दर्ज की।

मुफ्तीगंज में भाजपा की ऊषा देवी को 48, सपा की मीला सरोज को 15, अवैध एक वोट रहा। उषा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 33 मतों से हराया।

मछलीशहर में सपा के गोपेश यादव ने 95 वोट तो भाजपा की बीना पटेल को 11 मत मिले। सात मत अवैध हुए। गोपेश ने 84 वोट से जीत दर्ज की।

शाहगंज सोंधी में भाजपा की मंजू सिंह को 86 मत मिले जबकि सपा की सरिता यादव को 68 वोट मत मिले। अवैध एक मत हुआ। यहां पर 18 मत से मंजू ने विजय हासिल की।

खुटहन में भाजपा के बृजेश यादव को 73 तो सपा की सरयू देई को 29 व अवैध सात वोट पड़े। यहां पर बृजेश ने 44 वोटों से जीत हासिल की।

जलालपुर में निर्दल बदामा देवी को 50 तो भाजपा की कमलेश कुमारी को 35 मत मिले, यहां पर निर्दलीय बदामा ने 15 वोटों से जीत दर्ज की।

करंजाकला में भाजपा की पूनम यादव को 84, सपा की गीता यादव को 25, अवैध दो मत पड़े। पूनम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 59 मतों से हराया।

मड़ियाहूं में निर्दल रेखा यादव को 45, निर्दल निर्मला को 25, सपा की ज्योति को 24 मत मिले। अवैध 12 मत हुए। यहां पर रेखा ने 20 वोट से जीत दर्ज की।

धर्मापुर में सपा के विमलेश को 26, भाजपा की नीलम पाल को 17, अवैध एक मत रहे। यहां सपा के विमलेश ने नौ वोट से जीत दर्ज की।

रामपुर में निर्दल नीलम सिंह को 55, अपना दल-एस के राहुल सिंह को 44, सपा के सत्य प्रकाश मिश्र के खाते में मात्र एक वोट गया। यहां पर निर्दलीय नीलम ने 11 वोटों से जीत दर्ज की।

बदलापुर में निर्दल आशा यादव को 56, भाजपा की ज्योति सिंह को 47, अवैध दो मत रहे। यहां पर निर्दलीय आशा यादव ने नौ वोट से जीत हासिल की। इन ब्लाकों में बिना चुनाव लड़े सजा ताज

बरसठी ब्लाक पर भाजपा प्रत्याशी अनीता शुक्ला, केराकत से भाजपा की सरोजा देवी, रामनगर से भाजपा की तारा देवी, डोभी में भाजपा की विद्या देवी, बक्शा में निर्दल मनोज यादव ने आठ जून को अकेले नामांकन किया था। इनके सामने किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में यह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बने।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here