बसपा ने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट काटकर श्यामसिंह पर फिर लगाया दाव

जौनपुर। रोचक हो चुकी जौनपुर लोकसभा सीट की लड़ाई को बसपा ने एक बार फिर बेदम कर दिया। जबरदस्त प्रचार— प्रसार करके माहौल बना चुकी बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का बसपा से टिकट कट गया। बसपा प्रमुख ने एक बार फिर श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया। निवर्तमान बसपा सांसद श्याम सिंह यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे, वो आज यानि नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल करेंगे।

अब निर्दलीय लड़ने की चर्चा

सोमवार की सुबह उनके टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की। उन्होंने बताया कि श्रीकला सिंह का टिकट कट गया है अब उनकी जगह बसपा के निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव नामांकन करेंगे। जानकारी मिली है कि टिकट कटने के बाद श्रीकला ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में तय किया जाएगा कि श्रीकला सिंह निर्दल चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगी या नहीं। श्रीकला ने चार दिन पहले ही पर्चा दाखिल किया था। गौरतलब है कि जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। इस चरण में पूर्वांचल की लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria