पूर्वांचल के 10 जिलों में 47 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, 83 सीटों पर शाम तक फैसला

643
47 block chiefs elected unopposed in 10 districts of Purvanchal, decision on 83 seats by evening
मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

वाराणसी। यूपी की राजनीति का भाग्य तय करने वाला इलाका पूर्वांचल के दस जिलों के 130 ब्लॉकों में से 47 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए जबकि 83 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कौन जीतेगा, इसका फैसला शाम पांच बजे तक हो जाएगा। मतदान केंद्रों के बाहर सपा और भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई केंद्रों पर सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। मालूम हो कि जिला पंचायत चुनाव की तरह ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में भी सपा भाजपा पर सरकारी मिशनरी के दुरूपयोग और धन बल का प्रयोग करने आरोप शुरू से लगा रही है।

शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख पद के 42 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए थे। इससे 11 नए प्रत्याशियों समेत कुल 47 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। तीनों मंडलों के 130 ब्लॉकों में अब 83 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसका फैसला शाम पांच बजे तक हो जाएगा।

इन सीटों पर हो रहा मतदान

जौनपुर के चुनावी मैदान से सात प्रत्याशियों ने अपने कदम पीछे खींच लिए। कुल 21 ब्लॉकों में से 5 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। आज 16 ब्लॉकों में मतदान हो रहा है।भदोही ब्लॉक से भाजपा की सुनीता मिश्रा के नाम वापस लेने से प्रियंका सिंह और ज्ञानपुर ब्लॉक से आनंद मिश्रा के नामांकन वापस लेने से भाजपा की आरती सिंह का निर्विरोध चुन ली गईं। अब दो ब्लॉकों डीघ व अभोली में मतदान होगा। मिर्जापुर के नरायनपुर ब्लॉक में दो निर्दल प्रत्याशियों चंद्रभान पटेल और संजू देवी के पर्चे वापस लेने से भाजपा के चंद्रप्रकाश सिंह निर्विरोध चुन लिए गए।

वाराणसी के 8 ब्लॉकों में पिंडरा से संजय पटेल निर्दल और बड़ागांव से दीपक सिंह निर्दल के पर्चा वापस लेने के बाद चार ब्लॉकों में चुनाव हो रहा है। यहां  9 प्रत्याशी मैदान में हैं। 4 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बलिया के नवानगर से सपा के शौकत अली के नामांकन वापस लेने से भाजपा के केशव प्रसाद निर्विरोध चुने गए वहीं  चिलकहर से बसपा के छोटे लाल ने पर्चा वापस ले लिया जिससे सपा के अनुराग गर्ग निर्विरोध चुन लिए गए।

बलिया में अब 9 ब्लाकों में चुनाव हो रहे हैं। गाजीपुर में 10 प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए। देवकली में निर्दल प्रत्याशी आशादेवी के पर्चा वापस लेने से उनकी सास माधुरी देवी निर्दल निर्विरोध चुन ली गईं। यहां 16 ब्लाकों में तीन प्रत्याशियों के निर्विरोध हो जाने से अब 13 ब्लॉकों में चुनाव हो रहे हैं।

आजमगढ़ में भाजपा के दो उम्मीदवारों समेत नौ लोगों ने पर्चे वापस लिए। अजमतगढ़ से भाजपा के मनीष मिश्रा के नाम वापसी से अलका मिश्रा निर्दल चुन ली गईं। मिर्जापुर ब्लॉक से भाजपा की गीता जायसवाल, निर्दल प्रत्याशी रीता व नाजिया ने नाम वापस ले लिया। मार्टीनगंज से आशा, मेंहनगर से सुनीता, पल्हनी से कौशिल्या व कोयलसा से इंदू ने दावेदारी छोड़ दी। सभी निर्दल चुनाव लड़ रहे थे। यहां 17 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

सोनभद्र में म्योरपुर में भाजपा के रामदुलार सिंह गोंड के नाम वापस लेने से अपना दल के मान सिंह गोंड निर्वाचित हो गए। दुद्धी में अपना दल की नेेहा जायसवाल के पर्चा वापस लेनेे से रंजना चौधरी भाजपा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गईं। घोरावल से सपा उम्मीदवार अवधनारायण मौर्य ने नाम वापस ले लिया। सोनभद्र में पांच ब्लॉकों में चुनाव हो रहे हैं।

यहां 12 ब्लॉकों में छह जगहों पर चुनाव होंगे। चंदौली में तीन ब्लॉकों से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। सकलडीहा से जयंती सिंह, बरहनी से सुनीता सिंह और चहनियां से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक सिंह ने नाम वापस ले लिया।अब पांच ब्लॉकों में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मऊ में बवाल

मऊ जिले में ब्‍लॉक प्रमुख के चुनाव में धन और बल का जोरदार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बीडीसी वोटरों से मत के लिए जंंग के बीच देर रात बडरांव और दोहरीघाट में दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई। पहला मामला बोझी में घोसी कोतवाली अंतर्गत बड़राव ब्लॉक के प्रमुख चुनाव के प्रचार का है। प्रचार से वापस आ रहे भाजपा के काफिले पर शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे पांडेयपार विद्युत उपकेंद्र के समीप कुछ लोगों ने फायर कर दिया। इस घटना में अमर आहट निवासी 35 वर्षीय संतोष राय को हाथ में गोली लग गई।

गाजीपुर में 32 सीटो पर हो रहा मतदान

गाजीपुर के सभी ब्लाकों में कुल 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें एक का नामांकन रद कर दिया गया। वहीं शुक्रवार को कुल 10 लोगों ने अपना-अपना नाम वापस ले लिया। रेवतीपुर में निर्दल अजिताभ उर्फ राहुल राय, भांवरकोल में भाजपा की श्रद्धा राय और देवकली ब्लाक में माधुरी देवी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

प्रमुख चुनाव को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। सभी ब्लाकों को चारों तरफ से बैरिकेड कर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। संबंधित थानों की पुलिस के साथ ही आसपास के थानों के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। वहीं क्षेत्राधिकारी व एएसपी चक्रमण करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें…

  1. आज फिर भाजपा और सपा के बीच कुर्सी की जंग, सुबह 11 बजे से ब्लॉक प्रमुख की 476 सीटों पर होगी वोटिंग
  2. जौनपुर: ब्लॉक प्रमुख चुनाव पूर्व दो गुटों के बीच हिंसा, गाड़ियों में तोड़-फोड़, कई लोग घायल
  3. एमपी गजब है: दाना चुंगते समय युवक ने मारा पत्थर तो टूटी मुर्गी की टांग, अब कोर्ट में होगी सुनवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here