उन्नाव में जेई की गलती से जिंदा जल गया आपरेटर, वीडियो देखकर दहल उठा ग्रामीणों का दिल

Operator burned alive in Unnao due to JE's error; villagers horrified after watching the video.

औरास पावर हाउस में 33 केवी लाइन पर जंपर बनाते समय जेई की लापरवाही से बिजली सप्लाई शुरू हो गई।

उन्नाव। OperatorBurntToDeath यूपी के उन्नाव जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां जेई की गलती की वजह से एक आपरेटर जिंदा जल गया। दरअसल औरास पावर हाउस में 33 केवी लाइन पर जंपर बनाते समय जेई की लापरवाही से बिजली सप्लाई शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आकर जंपर जोड़ रहा सब-स्टेशन ऑपरेटर जिंदा जल गया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है और ग्रामीणों में आक्रोश है।

बिना सूचना के शुरू की गई सप्लाई

औरास पावर हाउस में ऑपरेटर 33 केवी लाइन पर जंपर जोड़ रहा था। आरोप है कि जूनियर इंजीनियर ने बिना किसी पूर्व सूचना या शटडाउन की पुष्टि के अचानक बिजली की सप्लाई शुरू कर दी। करंट की चपेट में आते ही ऑपरेटर गंभीर रूप से झुलस गया और देखते ही देखते उसके शरीर में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और तुरंत एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस भयानक हादसे की वजह से पावर हाउस के अंदर भी आग लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, आरोप है कि काफी देर तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खुद ही एकजुट होकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

आपरेटर की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पावर हाउस पर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर बिजली निगम के एसडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जनाक्रोश को बढ़ता देख पुलिस ने आनन-फानन में एसडीओ को मौके से सुरक्षित हटाया और परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।प्रशासनिक कार्रवाई के तहत इस मामले में एक्सईन, एसडीओ और जेई समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

RoadAccident गुजरात में हुए सड़क हादसे में यूपी के सीतापुर के छह लोगों की मौत, सूचना से गांव में मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.