सीतापुर। RoadAccident गुजरात के कच्छ जिले में पिकअप और डंपर की भीषण टक्कर में शुक्रवार को सात लोगों की मौत हो गई। इनमें छह लोग सीतापुर जिले के रहने वाले है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामपुर मथुरा क्षेत्र के बिंद्रा पुरवा निवासी कुलदीप और संदीप, दहला निवासी दिनेश और अनिल, बरूवा बेहड़ा निवासी अनूप तथा खनेवा निवासी देशराज की हादसे में मौत हुई है। हादसे में सात लोगों की जान जाने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजन तत्कला गुजरात के लिए रोते—बिलखते मिले।
