आजमगढ़। YouthMurder :यूपी के आजमगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए युवक की विवाद के पीट—पीटकर मार डाला गया, इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर निवासी अगस्त त्रिपाठी के यहां से बारात मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव आई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लहुआ कला नसीरपुर निवासी युवती का विवाह उसके नाना लालजी दुबे के घर से कराया जा रहा था। युवती के भाई गौरव पांडेय ने अपने मित्र आनंद राजभर निवासी सराय, थाना देवगांव को शादी में बुलाया था। शादी समारोह में भोजन के दौरान आनंद राजभर का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने सुरक्षित घर लौटने के लिए अपने गांव के साथियों को बुला लिया। सूचना पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव निवासी प्रीतेश राजभर और ओटू राजभर भी मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि गांव पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रीतेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एक निजी अस्पताल में भर्ती न मिलने के बाद दूसरे हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक प्रीतेश के पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
घर का इकलौता बेटा था
मृतक अपनी मां का इकलौता बेटा था और उसकी दो छोटी बहनें हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल ओटू राजभर का संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन मेहनाजपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मां की तहरीर पर मेहनाजपुर थाने में प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खोरी के बाद सीना जोरी: खाते से रुपये उड़ाने के बाद चोर ने फोन करके कहा,जाओ एफआईआर कराओ
