जेन जी और भारत के छोटे शहरों की बढ़ती मांग से Flipkart के फूड एवं न्यूट्रिशन कारोबार में 50% की वृद्धि

Flipkart's food and nutrition business grows by 50% driven by rising demand from Gen Z and India's smaller towns.

इस विकास की झलक फ्लिपकार्ट फूड फेस्ट 2026 के तीसरे संस्करण में नजर आई

  • ज्यादा स्वास्थ्य से भरपूर, प्रीमियम और खास तौर पर खोजे हुए प्रोडक्ट्स की मांग के साथ देश में फूड बास्केट को नया स्वरूप दे रहे हैं जेन जी और नॉन-मेट्रो ग्राहक।
  •  इस कैटेगरी की डिमांड का 25 प्रतिशत फ्लिपकार्ट मिनट्स से पूरा हो रहा है, जबकि कुल मांग में 65 प्रतिशत की हिस्सेदारी टियर 2+ मार्केट्स की है, जो पूरे भारत में मॉडर्न फूड चॉइसेज की बढ़ती स्वीकार्यता को दिखाता है।
  •  फूड फेस्ट 3.0 में 50 से ज्यादा अग्रणी ब्रांड, 1000 से ज्यादा क्रिएटर्स, प्रतिष्ठित शेफ और एंटरटेनर साथ आए, जहां फूड कॉमर्स के भविष्य की झलक देखने को मिली।

बेंगलुरु : भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस Flipkart ने आज बताया कि उसकी फूड एंड न्यूट्रिशन कैटेगरी में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी में जेन जी ग्राहकों के साथ-साथ धुलिया, इंफाल, धारवाड़, उज्जैन, हुबली, मीरगंज और लहरपुर सहित कई टियर-2 और अन्य शहरों के ग्राहकों का अहम योगदान रहा। वहीं, कुल मांग में फ्लिपकार्ट मिनट्स की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ क्विक कॉमर्स इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहा है।इस मांग को सबसे ज्यादा तेजी ऐसे युवा ग्राहक दे रहे हैं, जो कहीं रेसिपी देखकर, क्रिएटर्स की रिकमेंडेशन पर या वेलनेस ट्रेंड्स के आधार पर प्रोडक्ट्स खोजते हैं। साथ ही इसमें ऐसे नॉन-मेट्रो शॉपर्स भी शामिल हैं, जो अपनी रसोई में ज्यादा स्वास्थ्य से भरपूर और मॉडर्न न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स को शामिल कर रहे हैं।इस विकास की झलक फ्लिपकार्ट फूड फेस्ट 2026 के तीसरे संस्करण में नजर आई, जिसमें 50 से ज्यादा अग्रणी ब्रांड्स, 1000 से ज्यादा क्रिएटर्स और सेलेब्रिटी शेफ साथ आए। इनमें फराह खान, शेफ कुणाल कपूर और शेफ रणवीर ब्रार के नाम उल्लेखनीय हैं।

भारतीय ग्राहकों की बदलती थाली

सालाना वृद्धि में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी जेन जी की है। इस पीढ़ी के ग्राहकों की मांग में प्रोटीन ओट्स, हाई प्रोटीन पीनट बटर, गॉमे चॉकलेट और प्रोटीन मुसली जैसे प्रोडक्ट्स सबसे ऊपर हैं। कोरियन-फ्लेवर्ड स्नैक जैसे कप्पा नूडल्स और चिप्स भी तेजी से बढ़ने वाली कैटेगरी के रूप में सामने आ रहे हैं। बेंगलुरु और नई दिल्ली जैसे शहरी इलाकों से इनकी मांग निकल रही है।पुरुषों में नट्स, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और जैम एवं स्प्रेड्स की मांग बढ़ी है, जबकि महिलाएं वैल्यू एडेड टी, कॉफी और इडिबल सीड्स को अपने शॉपिंग बास्केट का हिस्सा बना रही हैं। इससे फंक्शनल न्यूट्रिशन, प्रीमियम स्नैकिंग और एवरीडे हेल्थ अपग्रेड की मांग को गति मिल रही है।टियर 2+ के ग्राहक अब स्वस्थ विकल्पों को अपना रहे हैं।

इससे कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल, ऑलिव ऑयल, प्रोटीन ओट्स, प्रोटीन मुसली, प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स, ऑथेंटिक घी और डेट्स की मांग बढ़ी है। पिछले सालभर में इन प्रोडक्ट्स के बारे में सर्च 80 प्रतिशत तक बढ़ा है। इससे टियर 2 और टियर 3 शहरों में वेलनेस प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ता रुझान साफ नजर आ रहा है।

खाने के विकल्पों को लेकर बेहद सजग हो रहे

फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट, कंज्यूमेबल्स (एफएमसीजी एवं जनरल मर्चेंडाइज) निशांत दलाल ने कहा,”अब भारत में खाना सिर्फ दिनचर्या का हिस्सा नहीं रह गया है। यह तेजी से वेलनेस, आइडेंटिटी और डिस्कवरी का मामला बनता जा रहा है। मेट्रो शहरों के साथ-साथ नॉन-मेट्रो शहरों के उपभोक्ता भी अपने खाने के विकल्पों को लेकर बेहद सजग हो रहे हैं। डिजिटल कॉमर्स ने बेहतर खाद्य विकल्पों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना पहले से कहीं आसान बना दिया है। फ्लिपकार्ट में हम ऐसा इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जिसमें हर छोटा-बड़ा ब्रांड आगे बढ़ सके, क्रिएटर्स खोज को प्रेरित कर सकें और उपभोक्ता अपनी बदलती जीवनशैली के अनुरूप आत्मविश्वास के साथ सही प्रोडक्ट्स तक पहुंच सकें।”

फूड फेस्ट 3.0: भारत की फूड जर्नी का उत्सव

इस आयोजन में 50 से ज्यादा अग्रणी फूड एवं बेवरेज ब्रांड, 1000 से ज्यादा क्रिएटर्स एवं इन्फ्लूएंसर्स और फराह खान, शेफ कुणाल कपूर, शेफ रणवीर ब्रार, सुनील ग्रोवर, गौरव कपूर, आदित्य कुलश्रेष्ठ और वंशिका खुराना जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय आयोजन में 10 से ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च हुए, इमर्सिव ब्रांड एक्सपीरियंस मिले और चोकोलैंड, ब्रेकफास्ट जोन, बेवरेजेज तथा किचन स्टेपल्स के लिए क्यूरेटेड जोन बनाए गए। हैप्पिलो, अन्वेषण, फॉर्मली, फेरेरो रोशर, राइट शिफ्ट फ्रॉम आईटीसी, योगाबार, वंडरलैंड, केलॉग्स, लुविट, एल्पिनो और शुगरफ्री डी’लाइट जैसे ब्रांड्स ने नए प्रोडक्ट पेश किए। इनके अलावा उभरते डी2सी ब्रांड्स के साथ मॉन्डलेज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डाबर, फॉर्च्यून और माय फिटनेस ने भी अपने नए इनोवेशंस प्रदर्शित किए।

YouthMurder : आजमगढ़ में दोस्त की बहन की शादी में गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां