फिरोजाबाद में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस को गुमराह करने उठाया यह कदम

In Firozabad, a father, upset with his daughter's love affair, chopped her with an axe, took this step to mislead the police

इंद्रपाल की दो बेटियां और एक बेटा है। नेहा सबसे छोटी बेटी थी।

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के गांव नगला जाट निवासी नेहा (17) की हत्या के बाद उसका पिता इंद्रपाल अनजान बना रहा। पुलिस को गुमराह करने के लिए तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया। रात को पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांव निवासी इंद्रपाल की पुत्री नेहा सोमवार रात बहन और मां के साथ घर में सो रही थी। मंगलवार सुबह चार बजे मां संगीता देवी की नींद खुली तो नेहा बिस्तर पर नहीं थी। इसकी जानकारी उन्होंने पति को दी। नेहा के पिता व अन्य लोगों ने तलाश शुरू की। सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए खेतों की तरफ गई तो नेहा का लहूलुहान शव देखा। खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ जसराना राजेश गुनावत और थाना प्रभारी शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजन से जानकारी लेने के साथ साक्ष्य एकत्रित किए।

पड़ोस के गांव के युवक से था अफेयर

इंद्रपाल की दो बेटियां और एक बेटा है। नेहा सबसे छोटी बेटी थी। जांच में पता चला कि वह पड़ोस के गांव दिनौली गोरवा निवासी एक युवक से प्रेम करती थी। पिता व अन्य परिजन इसके खिलाफ थे। सोमवार रात नेहा प्रेमी से मिलने घर से निकली तो पिता ने पीछा किया और रास्ते में कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद कुल्हाड़ी को पड़ोस के खेत में फेंककर घर आ गया।फिरोजाबाद के जसराना के गांव नगला जाट में बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता ने दिखावे की झूठी आन में अपनी ही बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 13 वार किए। इसमें छह वार गर्दन और सात वार शरीर के अन्य हिस्सों पर किए और बेरहमी से बेटी की हत्या कर दी। पिता की दरिंदगी का कबूलनामा सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इससे पहले मंगलवार सुबह गांव की महिलाएं जब शौच करने के लिए खेतों की तरफ गईं तो उन्हें 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नेहा का लहूलुहान शव दिखा।

पुलिस को गुमराह करने के लिए दी तहरीर

गांव में हत्या की खबर फैली तभी पिता इंद्रपाल अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस से बात करते समय वह वारदात से पूरी तरह अनजान बना रहा। मंगलवार की सुबह अन्य ग्रामीणों एवं मीडियकर्मियों के साथ पुलिस को भी उसने किसी से रंजिश या दुश्मनी होने से इंकार किया। इसके साथ ही पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दे दी। तहरीर में पुत्री के शौच के लिए खेत की तरफ जाने की बात कही थी। इस दौरान अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता के चेहरे पर अफसोस या शिकन नजर नहीं आई।

UP honest thief : जिसने भैंस को मच्छर और मक्खी से बचाने के लिए मांगी बिजली चोरी की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother