Car Crashes into Container : तेज रफ्तार कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में पीछे से घुसी, महिला समेत तीन की मौत, पांच गंभीर

Speeding Car Crashes into Rear of Container Truck on Agra-Lucknow Expressway

हादसे के बाद कार कंटेनर के पिछले हिस्से में पूरी तरह घुस गई।

फतेहाबाद। बिहार से राजस्थान लौटते समय लोगों की कार रविवार देर रात कंटेनर में पीछे से टकरा गई, हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार कंटेनर में पूरी तरह फंस गई और जिससे कार पूरी तरह से कबाड़ा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के चूरू निवासी सोहेब पुत्र सलीम कार चला रहा था। कार में परमिला (31), पूजा कुमारी (32), राजू (35), अयांश (6) सहित कुल आठ लोग सवार थे। रविवार रात जैसे ही करीब दो बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.700 पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी।

50 मीटर कार को घसीटा

हादसे के बाद कार कंटेनर के पिछले हिस्से में पूरी तरह घुस गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक करीब 50 मीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। घटना की जानकारी होने पर चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्र और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी।

हादसे में परमिला,राजू,कार चालक सोहेब ,पूजा कुमारी, अयाश गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें सीएचसी फतेहाबाद से प्राथमिकी उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है जबकि पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।

Hotelier Murder : गाजीपुर में बियर खरीदने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने होटल संचालक को गोलियों से भूना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother