Hotelier Murder : गाजीपुर में बियर खरीदने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने होटल संचालक को गोलियों से भूना

In Ghazipur, miscreants who arrived under the pretext of buying beer riddled a hotel owner with bullets.

विनीत राय के शरीर में चार गोलियां मिलीं, जबकि पेट में दाहिने से लगी गोली बाईं तरफ चीरते हुए निकल गई थी।

गाजीपुर। Hotelier Murder : यूपी के गाजीपुर शहर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां होटल के बाहर बदमाशों ने पहले बियर खरीदने का बहाना बनाया और फिर कारोबारी के पुत्र विनीत राय को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल बिंदु के संचालक आलोक राय और अरविंद राय सगे भाई हैं। दोनों ने वर्ष 2012 में एक होटल का निर्माण कराया था। करीब 50 कमरों वाले इस होटल की देखभाल आलोक राय का बड़ा बेटा विनीत राय करते थे, जिसकी शादी पिछले वर्ष 18 मई को हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्यारों ने विनीत राय के सीने, कंधे, पीठ और पेट में पांच गोलियां मारी थीं। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विनीत राय के सीने में एक, कंधे पर दो, पीठ व पेट में पांच गोलियां मारी थीं। शरीर में चार गोलियां मिलीं, जबकि पेट में दाहिने से लगी गोली बाईं तरफ चीरते हुए निकल गई थी।

16 बियर केन मांगे

रात करीब 11 बजे विनीत होटल में भोजन करने के बाद घर जाने के लिए निकले थे। वह होटल के गेट तक पहुंचे। इसी दौरान बदमाश होटल के मुख्य गेट पर पहुंचे। गेट पर तैनात गार्ड शंभू से उन्होंने बियर मिलने की जानकारी ली। गार्ड के हां कहने पर बदमाशों ने 16 बियर केन की मांग की। गार्ड ने पहले भुगतान करने के लिए कहा तो हमलावरों ने ऑनलाइन भुगतान की बात कही। इसके बाद गार्ड क्यूआर कोड दिखाने के लिए मैनेजर का मोबाइल लेकर आया। बदमाशों ने कहा कि उन्हें अब 16 नहीं, केवल आठ बियर चाहिए। गार्ड द्वारा अतिरिक्त शुल्क लगने की बात कहे जाने के दौरान ही विनीत होटल से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।

बेटे की हत्या से टूटा परिवार

कारोबारी पुत्र विनीत राय की हत्या के बाद परिवार का दर्द छलक पड़ा है। आलोक राय ने बताया कि वर्ष 2024 में उनसे कथित तौर पर रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं देने पर होटल पर हमला किया गया था। उस दौरान होटल के शीशे और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। उन्होंने दावा किया कि घटना के संबंध में डीजीपी, मुख्यमंत्री, एडीजी और एसपी समेत कई अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो आज उनका बेटा जीवित होता। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए गिरोह के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Surya Murder Case : बकरीद के दिन घर बुलाकर दोस्त की हत्या करने वाला असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, अन्य की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother