Amit Shah : यूपी में राजनीतिक समीकरण साधने मैदान में उतरेंगे भाजपा के चाणक्य, संगठन और सरकार के कामकाज पर करेंगे चर्चा

The BJP’s ‘Chanakya’ will enter the fray in UP to fine-tune political equations; he will hold discussions on the functioning of both the organization and the government.

लखनऊ। Amit Shah देश की राज​नीति में भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह यूपी के राजनीतिक समीकरण को साधने के लिए मैदान में उतरेंगे। 30 और 31 अक्तूबर को बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह संगठन और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने के साथ चुनावी तैयारियों के बारे में मंथन करेंगे और जीत का मंत्र देंगे। वह कुछ विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात भी कर सकते हैं, जिन्हें प्रदेश संगठन द्वारा चिह्नित किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाह पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी अलग-अलग मुलाकात कर उनसे भी फीडबैक लेंगे। इसका उद्देश्य पार्टी में अंदरखाने पनप रहे असंतोष का पता लगाकर समाधान के उपाय तलाशना है। शाह संगठन के अलग-अलग मोर्चों के कामकाज का ब्योरा भी ले सकते हैं। जिलों में संगठनात्मक कार्यों की प्रगति और वर्तमान विधायकों के रिपोर्ट कार्ड का जायजा लेने के बाद आगे की रणनीति के बारे में दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

देंगे जीत का मंत्र

शाह कार्यसमिति में अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ जीत का मंत्र देंगे, जिससे पूरी ताकत के साथ वह जनता के बीच जा सकेंगे। शाह के दौरे को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का चुनावी आगाज माना जा रहा है। वह बैठक में मिशन-2027 की रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मंथन करेंगे। बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी की सीटें घटने से सतर्कता बरती जा रही है। यही वजह है कि यूपी के चुनावी समर में शाह को उतारा जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

A fierce battle over the seat : कांग्रेस ने सौंपी दो सौ सीटों की लिस्ट, सपा 55 से ज्यादा देने को त्यार नहीं, हो सकती है फ्रेंडली फाइट

One thought on “Amit Shah : यूपी में राजनीतिक समीकरण साधने मैदान में उतरेंगे भाजपा के चाणक्य, संगठन और सरकार के कामकाज पर करेंगे चर्चा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.