निर्दयी बाप: दरवाजों खोलने में देरी करने पर बच्चों के सामने मां को पीट- पीटकर मार डाला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार रात एक युवक ने मामूली विवाद के पत्नी की बच्चों की सामने​ जिस तरह से निर्दयता पूर्वक हत्या की उससे न केवल एक जान गई बल्कि बच्ची हुई दो और जिंदगियां जीवन भर इस ​कष्ट से रहेंगी कि क्योंकि उसके पिता ने उनके सामने उनकी मां की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि उसके दोनों बच्चे मां की जान बचाने के लिए उसके पैरों गि​रकर मिन्नतें कर रहे थे, फिर भी उसका दिल नहीं पसीजा और अपनी जीवन संगिनी को कैंची से गोदकर मौत के मुंह में ढकेल दिया।

हम बात कर रहे है महानगर स्थित अलाया अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में शनिवार रात हुई 43 वर्षीय शिवानी कपूर की हत्या की। जो महानगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में टीचर की नौकरी करके अपने। अपने 14 वर्षीय बेटे शोहम व 13 साल की बेटी पहल का पालन पोषण करतीं थी। आपसी विवाद की वजह से पति आदित्य कुछ महीनों से अलग रह रहा था। वह कभी कभार आता-जाता रहता था। शनिवार रात करीब सवा 11 बजे वह पत्नी के फ्लैट पर पहुंचा। दरवाजा न खोलने पर गाली गलौज करने लगा। इस पर शिवानी ने दरवाजा खोला तो वह उन्हें बुरी तरह से पीटने लगा। और कैंची से वारकर पत्नी की जान ले ली।

मां की हत्या से दहशत में बच्चे

आदित्य ने बच्चों के सामने ही शिवानी को पीटकर मार डाला। उसकी ​क्रूरता से दोनों बच्चों शोहम व पहल के दिल और दिमाग में कैद हो गए। शहनवाज ने बताया कि दोनों बच्चे कांप रहे थे। चीख चीख कर रो रहे थे। ये भी कहा कि वह रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तब भी मां को वह चाकू मारते रहे। ये सुनकर शहनवाज व उनकी पत्नी भी रो पड़ीं। पड़ोसी ने बताया कि घटना के बाद कई लोग लगातार पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर रहे थे लेकिन कॉल लगी ही नहीं। इसको लेकर वह बेहद आक्रोशित दिखे। जब शिवानी को अस्पताल ले जाया गया। तब वहां से पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसियों का कहना था कि पुलिस चौकी पर भी गए लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर