Surya Murder Case : बकरीद के दिन घर बुलाकर दोस्त की हत्या करने वाला असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, अन्य की तलाश जारी

Asad, who murdered a friend after inviting him home on Bakrid, has been killed in a police encounter; the search for others involved continues.

बकरीद पर कुर्बानी दिलाने के लिए आरोपी ने सूर्या को बुलाया था।

गाजियाबाद। Surya Murder Case बकरीद के दिन गाजियाबाद में कक्षा 11 के छात्र सूर्या की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोपी असद को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। बता दें कि सूर्या की हत्या के बाद से प्रदेश की राजनीति में बयानों की बाढ़ आई थी। जहां बसपा प्रमुख ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी, वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ने की बात की थी। वहीं पुलिस बचे हुए अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी, मृतक सूर्या के परिजन अन्य आरोपियों को भी मार गिराने के साथ ही उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को सूर्या चौहान को असद नाम के एक व्यक्ति ने चाकू मारा था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

50 हजार का इनाम था आरोपी पर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद फरार था और पुलिस टीम ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि असद खोड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की सोच रहा है। इस सूचना के आधार पर पूरी टीम ने इलाके की तलाशी ली और चेकपॉइंट स्थापित किए। इसी क्रम में असद और उसका एक दोस्त बाइक पर वहां पहुंचते नजर आए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने और चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें असद को गोली लग गई। असद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोलीबारी के दौरान हमारा एक कांस्टेबल भी घायल हो गया और उसे भी अस्पताल ले जाया गया है। असद की बाइक और गोली चलाने में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

अन्य आरोपियों का भी एकाउंटर

सूर्या की मां सरोज ने कहा कि मैंने सिर्फ एक व्यक्ति का एनकाउंटर देखा है, लेकिन मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं। तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी। बाकी लोगों का भी ऐसा ही एनकाउंटर होना चाहिए। सात लोगों ने मेरे बेटे की हत्या की है, सभी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिए जाएं। वहीं सूर्या पड़ोसी अंकित का कहना है कि यह अच्छी बात है कि मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मारा गया, लेकिन अब आगे की मांगें पूरी की जानी चाहिए और उन छह लोगों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। हमारी मांग है कि सभी के घरों को बुलडोजर से गिरा दिया जाए और उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जाए।

आरोपी ने कुर्बानी के लिए बुलाया था

जिस दिन सूर्या की दिन-दहाड़े चाकू घोंपकर हत्या की गई उस दिन ही मुख्यारोपी से सुबह के समय उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार सूर्या व मुख्यारोपी पहले से परिचित थे। दोनों अक्सर मिलते भी थे। बकरीद पर कुर्बानी दिलाने के लिए आरोपी ने सूर्या को बुलाया था। पहले तो सूर्या ने मना किया था, इसके बाद ईद की पार्टी और मुबारकबाद देने की बात कही। कुछ देर की बातचीत के बाद सूर्या आरोपी की बुलाई जगह पहुंचा। इसके बाद यहां आरोपी किशोर ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह से ही पीड़ित परिवार के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय हनुमान दल और हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा सुबह से ही परिवार के साथ सड़क पर बैठे रहे। उन्होंने परिवार को न्याय मिलने तक हर कदम पर साथ रहने की बात कही।

RoadAccident : प्रयागराज में बस और कार की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा बेटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother