रिश्तों का कत्ल:कानपुर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जिंदा ​जलाया

कानपुर। यूपी के कानपुर से रिश्तों के कत्ल की कहानी सामने आई, यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जिंदा जला दिया।दरअसल शिक्षक पति महिला के अवैध संबंधों का विरोध कर रहा था। इसी के चलते उसने प्रेमी के साथ उसने पति को स्कूल में बंद करके जिंदा जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर स्कूल मालिक वकील को गिरफ्तार किया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के भाई ने भाभी, उसके प्रेमी समेत चार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

2009 में हुई थी शादी

मूलरूप से फतेहपुर के देवरी गांव निवासी दयाराम सोनकर (45) कानपुर देहात के रसधान स्थित ग्राम्य विकास इंटर कॉलेज में समाजशास्त्र के शिक्षक थे। उनकी शादी वर्ष 2009 में फतेहपुर के भैसोली, बकेवर, जहानाबाद की रहने वाली संगीता देवी से हुई थी। उनका एक बेटा आदविक है। दयाराम परिवार के साथ बर्रा-आठ में मकान बनाकर रहते थे। मृतक के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को बताया कि संगीता के हरबशपुर बिधनू निवासी ढाबा मालिक पवन से प्रेम संबंध थे।

पत्नी से अलग रह रहा था शिक्षक

भाई दयाराम ने 24 सितंबर 2023 को भाभी संगीता को पवन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तबसे संगीता बेटे को साथ लेकर अलग रहती थी। अनुज के मुताबिक, उसकी ससुराल कानपुर देहात के रायपुर के पास जग्गूपुरवा में है। भाई के बर्रा में अकेले रहने के कारण उन्हें अपने साथ ही रख लिया था। वहीं से कॉलेज आना-जाना करते थे। आरोप है कि रविवार को संगीता ने दयाराम को फोन करके पतरसा गांव निवासी वकील संजीव कुमार के घर पर बात करने के लिए बुलाया। दयाराम सुबह पतरसा पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे दयाराम ने उन्हें फोन करके बताया कि संगीता, उसका प्रेमी पवन, वकील संजीव व एक अन्य ने उसे कमरे में बंद करके आग लगाकर भाग गए।

भाई ने पुलिस को दी सूचना

स्कूल के एक बंद कमरे को खोलकर किसी तरह पानी और मौरंग डालकर आग बुझाई तो कमरे के एक कोने में दयाराम का शव बैठे होने की हालत में मिला। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल भी घटना स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की।फॉरेंसिक टीम ने दयाराम का मोबाइल फोन कब्जे में लेने के साथ साक्ष्य जुटाए हैं। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम होगा।भाई की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी वकील को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria