Election results : चार सीटों पर लहराया भाजपा का परचम, वाराणसी में सपा विजयी, कई सीटों पर मतगणना जारी

BJP triumphs in four seats; SP emerges victorious in Varanasi; vote counting continues in several other seats.

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर लगातार दूसरी बार भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

लखनऊ। Election results : यूपी विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर हुए चुनावों के बाद मंगलवार सुबह से ही मतगणना जारी है। लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत हासिल की। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीत गए हैं। शेष सीटों पर अभी मतगणना चल रही है। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर लगातार दूसरी बार भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा 18099 वोट से जीत दर्ज की। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल 24928 वोट हासिल कर विजयी रहे।

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के हरिसिंह ढिल्लों ने जीत दर्ज की। अभी तक मिले रुझानों के आधार पर शेष सीटों में से एक पर भाजपा, तीन पर सपा और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। लखनऊ और वाराणसी स्नातक सीट के लिए मतगणना शुरू नहीं हो सकी।

आगरा में पुलिस से नोकझोंक

आगरा में मतगणना में धांधली के आरोपों पर मंगलवार को दिनभर हंगामा होता रहा। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। सपा प्रत्याशी ने करीब एक घंटे तक मतगणना रोके जाने का आरोप लगाया। इसके बाद आरओ एवं मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कहा कि चुनौतीपूर्ण मतों की गिनती की वजह से रफ्तार धीमी हुई, रोकी नहीं गई। गोरखपुर, लखनऊ में भी मतगणना के दौरान शुरू से लेकर देर शाम तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। वहीं इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि यूपी एमएलसी मतगणना में जान बूझकर देरी कराई जा रही है। आयोग की ओर से हर राउंड का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल संज्ञान लें और रिजल्ट को पारदर्शी बनाएं।

मारपीट में प्रत्याशियों के फट गए कपड़े

विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान दिनभर हुए हंगामे के बाद मंगलवार देर रात करीब एक बजे जमकर बवाल हुआ। मतगणना स्थल के अंदर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट के आरोप लगाए।भाजपा नेताओं ने भी सपाइयों पर मारपीट करने और गुंडे बुलाने का आरोप लगाते हुए मतगणना स्थल पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते रहे। फिरोजाबाद रोड के नवीन गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल पर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। पहले राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने करीब सात सौ वोटों की बढ़त बना ली। इसके बाद से ही माहौल गरमाने लगा। रात करीब एक बजे दोनों दलों के समर्थकों में मतगणना स्थल के अंदर मारपीट हो गई।

विपक्ष को घेरने के लिए BJP छह क्षेत्रों में निकालेगी पदयात्रा, चलेगा लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान

 

One thought on “Election results : चार सीटों पर लहराया भाजपा का परचम, वाराणसी में सपा विजयी, कई सीटों पर मतगणना जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.