Murder of Groom: जौनपुर में बरात लेकर निकले दूल्हे को रास्ते में बदमाशों ने मारी गोली, मौत से मचा कोहराम

In Jaunpur, a groom leading his wedding procession was shot by miscreants en route; his death sparks chaos and panic.

घर से पांच किमी दूर दूल्हे की हत्या के बाद हड़कंप मच गया।

जौनपुर। Murder of Groom यूपी के जौनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, यहां शुक्रवार रात घर से बरात लेकर निकले दूल्हे को बदमाशों ने रास्ते में गोलियों से छलनी कर दिया। परिजन उसकी जान बचाने की आस में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी के दिन दूल्हे की मौत की खबर से दो परिवार में कोहराम मच गया। होने वाली दुल्हन समेत अन्य परिवारों का रो— रोकर बुरा हाल है। यह वारदात जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार की है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शादी के लिए जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर गोली मार कर हत्या कर दी, वारदात को अंजाम देने के बाद जौनपुर की तरफ भाग निकले। घर से पांच किमी दूर दूल्हे की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर देर रात तक सर्किल के सभी थानों की फोर्स तैनात रही।

बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

सरायख्वाजा थाना इलाके के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) पुत्र रामलखन बिंद की बरात दस किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जम जमदहां गोरखनाथ बिंद के घर जा रही थी। बरात करीब पांच किमी दूर आगे बादशाही बाजार पहुंची थी, इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे अपाची सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे पर तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बराती जब तक कुछ समझ पाते हमलावर जौनपुर की तरफ भाग निकले। गोली लगने से दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शव को संरक्षण में लेकर जांच की जा रही है। दूल्हे आजाद की हत्या की खबर से दुल्हन पक्ष के लोग रात करीब साढ़े नौ बजे तक अनजान रहे। वे बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। जैसे ही वारदात की जानकारी मिली, वहां हड़कंप मच गया।

कई तरह की चर्चा तेज

पुलिस के मुताबिक, यह भी चर्चा है कि आजाद की संगत कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से थी, जिनसे मनमुटाव के बाद वे उसे पसंद नहीं करते थे और उसे धमकी भी दी गई थी। कुछ लोगों ने उसकी शादी को लेकर भी आपत्ति जताई थी। लोग इस घटना को आशनाई के मामले से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आजाद को खतरे की आशंका पहले से थी, जिसके चलते वह अपनी पसंद की गाड़ी में सवार होकर निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो युवकों (उम्र 22-25 वर्ष) ने पेशेवर अंदाज में उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उसके चेहरे, पेट और नीचे के हिस्से में लगी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छोटे भाई ने बताई पूरी वारदात

आजाद के भाई आकाश ने बताया कि हमलावर गाड़ी को ओवरटेक करके दूल्हे की कार को रोक दिए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे तक दुल्हन पक्ष के लोग घटना से अनजान थे और स्वागत की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही वारदात की जानकारी लगी, दुल्हन सहित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, दूल्हे के घर भी मातम छा गया। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Woman Murdered : मेरठ में तीन बेटियों के सामने महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस को जांच में लगा अहम सुराग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother