Sambhal News बहन की डोली उठने के बाद भाई ने फंदे से लटककर दी जान, हर वाले भी हैरान

Woman's body remained hanging from a noose for four hours in Hamirpur; police kept watch.

चार घंटे बाद फंदे से उतारा जा सका। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Sambhal News। यूपी के संभल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहां एक किशोर ने बहन की विदाई के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत से परिजन भी हैरान है, वह भी नहीं बता पा रहे है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। यह मामला संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगत का है। यहां के रहने वाले मुकीम खां के बेटे हमजा (16) ने रविवार की शाम 4 बजे फंदे से लटक कर जान दे दी। उसने यह कदम उस समय उठाया जब घर वाले बेटी की विदाई में लगे थे। पड़ोसियों ने किशोर के फंदे से लटकने की जानकारी दी तो परिजनों के होष उड़ गए। घर वाले उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे,जिसे चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

मुकीम खां के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व दो बेटी हैं। इसमें एक बेटी की शादी रविवार को हुई है। बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का किशोर कई दिनों से बहन की शादी की तैयारी में लगा था। रविवार सुबह से दोपहर तक भी मैरिज हॉल में व्यवस्थाएं बनाता हुआ देखा गया। दोपहर में किसी समय वह मैरिज हॉल से घर पहुंच गया और फंदे से लटक गया।

परिजनों ने फोन कर दी सूचना

पड़ोसियों ने करीब चार बजे घर का गेट खुला देखा तो वह घर में चले गए। जहां किशोर दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका हुआ दिखा। पड़ोसियों ने परिजनों को जानकारी दी। जब परिजन घर पहुंचे तो जान जा चुकी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की विदाई हो चुकी थी। मेहमान भी घर लौट रहे थे। इसी दौरान किशोर के फंदे से लटकने की सूचना मिली। परिवार के साथ रिश्तेदाराें का भी रो रोकर बुरा हाल है। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया कोई समझ नहीं पा रहा है। रायसत्ती थाना प्रभारी निशांत राठी ने बताया कि किशोर की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं कि किशोर ने यह कदम क्यों उठाया है।

Union Budget निर्मला ताई ने यूपी को दी सौगात: काशी को दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर