डॉ राही मासूम रजा साहित्य सम्मान ” – 2024 से नवाजे जायेंगे कुमार प्रशांत

कुमार प्रशांत

2 अगस्त 2024, लखनऊ। डॉ राही मासूम रजा साहित्य अकादमी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार -साहित्यकार श्री कुमार प्रशांत को ” डॉ राही मासूम रजा साहित्य सम्मान ” – 2024 से अलंकृत किया जाएगा। यह जानकारी डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य अकादमी के महामंत्री रामकिशोर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिया। उन्होंने बताया कि डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य अकादमी की चयन समिति ने सर्वसम्मति से इस वर्ष (2024) वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार -साहित्यकार श्री कुमार प्रशांत जी को ” डॉ राही मासूम रजा साहित्य सम्मान ” से अलंकृत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुमार प्रशांत ‘ गांधी शांति प्रतिष्ठान ‘, नई दिल्ली के अध्यक्ष हैं एवं “गांधी मार्ग” पत्रिका के संपादक भी हैं।

इससे पूर्व अकादमी द्वारा यह सम्मान डॉ नमिता सिंह , पद्मश्री डॉक्टर काजी अब्दुल सत्तार , श्री शेखर जोशी , डॉक्टर अब्दुल बिस्मिल्लाह , डॉक्टर नासिरा शर्मा , श्री असद ज़ैदी , पद्मश्री मेहरुन्निसा परवेज , श्री विष्णु नागर , पद्मश्री गिरिराज किशोर , प्रोफेसर अली अहमद फातमी , डॉक्टर शंभू नाथ , श्री विभूति नारायण, श्री पंकज विष्ट , एवं श्री नरेश सक्सेना को दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह डॉक्टर राही मासूम राजा के जन्मदिवस– 1 सितंबर ( 2024 ) को गांधी भवन (रेजिडेंसी के सामने शहीद , स्मारक के पास ) में होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother