मोदीनगर। Three Kanwariyas dead : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक बेकाबू वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को कुचल दिया हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोश फैल गया। तीनों कांवड़िए हरियाणा के झज्जर जिले से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एक्सप्रेसवे पर कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
तीनों कांवड़िए हरियाणा के झज्जर जिले से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एक्सप्रेसवे पर कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
दिल्ली-मेरठ मार्ग के अलावा गंगनहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। राजस्थान ,हरियाणा व दिल्ली की ओर जाने वाले कांवड़िये गंगनहर पटरी से होते हुए पाइपलाइन होते हुए लोनी से होकर दिल्ली में प्रवेश कर जाते है। मंगलवार को सुबह से शाम तक पांच हजार से अधिक कांवड़िये गंगनहर पटरी से होकर गुजरे।
Mob Lynching :झारखंड में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को घर से घसीटकर पीट-पीटकर मार डाला
