ten soldiers martyred: डोडा में सेना का बुटेलप्रुफ वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिरा, दस जवानों हुए शहीद, सात घायल

In Doda, an Army bulletproof vehicle fell into a 200-foot-deep gorge, killing ten soldiers and injuring seven.

चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

डोडा।ten soldiers martyred  जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को बेहद दुखद खबर सामने आई, यहां सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा, हादसे में दस जवान बलिदान हो गए और सात घायल हो गए। घायलों को को उधमपुर सैन्य अस्पतला में लाया जाया गया। यह हादसा डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन निकट के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसमें 17 जवान सवार थे। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

जानकारी पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। मौके से दस जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सात जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Lecture on Vaccination टीकाकरण से प्रति वर्ष 30 लाख तक लोगों की जान बचती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother