इंदौर में electric car में चार्जिंग के दौरान लगी आग, पास रखे सिलिंडर भी फटे, हादसे में छह की मौत

An electric car caught fire while charging in Indore, a nearby cylinder exploded, killing six people.

इस हादसे में छह लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

इंदौर। electric car मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार सुबह हुए दिल दहलाने वाले हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से आसपास के लोग सहमे हुए है। जब घर में आग लगी तो उस समय चार गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जो एक—एक करके विस्फोट कर गए। यह हादसा इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में भोर में हुआ। दरअलस मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया।​ जिसके बाद सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गए। एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

बता दें कि हादसे के दौरान पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके चलते कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

तीन लोगों को किया रेस्क्यू

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तीन मंजिला मकान में मनोज सेठिया का परिवार रहता था, जहां से प्रारंभिक कार्रवाई में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो जाने से ये लॉक नहीं खुल सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। प्रारंभिक तौर पर यह भी माना जा रहा है कि आग के कारण घर में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

यह हुए हादसे के शिकार

विजय सेठिया (65 वर्ष)
छोटू सेठिया (22 वर्ष)
सुमन (60 वर्ष)
मनोज (65 वर्ष)
सिमरन (30 वर्ष)
राशि सेठिया (12 वर्ष)

UP ATS ने एक और सफेदपोश संदिग्ध आतंकी पकड़ा , नए लोगों को संगठन से जोड़ता था हारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर