Blast in Srinagar राजधनी के बाद श्रीनगर में हुआ ब्लास्ट, अब तक आठ मौतें, पुलिस की जांच जारी

After the capital, there was a blast in Srinagar, eight people died so far, police investigation is underway.

धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

जम्मू कश्मीर।Blast in Srinagar  काले लिबास से निकलकर सफेद पोशों के रूप में सामने आए आतंकियों के नए रूप ने देश में बहुत अंदर तक पकड़ बना चुकी है। इसका उदाहरण सुरक्षा बलों ने फरीदाबाद मॉडल को उजागड़ करके किया है। इसकी बौखलहाट में पहले आतंक डॉक्टरों ने दिल्ली में ब्लास्ट किया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद शुक्रवार देर रात कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में विस्फोट हुआ है। इस धमाके में अब तक आठ लोगों की सांसे थम चुकी है। 27 लोग घायल हुए हैं।

आठ शवों को मलबे से निकाला

शुरूआती जांच में पता चला इस ब्लास्ट के तार फरीदाबाद से जुड़ रहे है। श्रीनगर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। शनिवार सुबह तिगांव थाना पुलिस ने कई गांव की मस्जिदों में चेकिंग की। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फॉरेंसिक टीम के सदस्य शामिल हैं। अब तक आठ शवों को मलबे से निकाला जा चुका है। घायलों को श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान करने का कार्य जारी है।

धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल मामले के संबंध में फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रहे थे। यह सामग्री 360 किलो विस्फोटक का हिस्सा थी, जिसे हाल ही में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर मुजम्मिल के फरीदाबाद स्थित किराए के मकान से बरामद किया गया था।

BiharElections : कइयों की नैया बड़ बोलेपन ने डुबोई,पीके और मुकेश सहनी जीरों पर आउट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother