सहारनपुर। Murder of live-in partner पति से विवाद के बाद अकेली रह रही महिला ने दोबारा घर बसाने की चाहत में एक टैक्सी ड्राइवर से दिल लगा बैठी। दो साल तक उसके साथ लिवइन में रही। इस दौरान उसे पता चला कि उसका प्रेमी किसी और से विवाह कर रहा है तो उसने शादी करने की जिद्द की। झगड़ा बढ़ने पर प्रेमी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। सिर कटा शव ले जाकर जंगल में फेंक दिया और सिर अपने साथ लेकर 80 किमी दूर ले जाकर फेंका। सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस इस गुत्थी की सुलझाने में जुटी थी, जिसका रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस के अनुसार यूपी के सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव निवासी प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली की गंगोत्री कॉलोनी निवासी प्रेमिका उमा (30) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका सिर साथ ले गया था। इस हत्याकांड को उसने 6 दिसंबर को यमुनानगर के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया था, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया।
रविवार को होनी थी आरोपी की शादी
पूछताछ में आरोपी ने बताया रविवार 14 दिसंबर को उसकी बरात जानी थी, वहीं प्रेमिका उससे शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। इसलिए उसने एक सप्ताह पहले उसकी हत्या की साजिश रची। आरोपी ने बताया रात के अंधेरे में सिर जंगल में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने लाल ढांग क्षेत्र से आरोपी की निशानदेही से बरामद कर लिया है।
यमुनानगर एसपी कमलदीप ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रतापनगर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पॉपुलर की नर्सरी में महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। तभी से इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस दौरान पता चला कि सहारनपुर नंबर की एक कार घटनास्थल के आसपास देखी गई है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस हथिनीकुंड तक पहुंची। वहां से कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए, जो उस क्षेत्र में सक्रिय थे। तलाश करते हुए शनिवार को पुलिस नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव पहुंची। वहां से आरोपी बिलाल को पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया शव उसकी प्रेमिका उमा का था। वह पहले से शादीशुदा थी। दो साल पहले पति और 10 साल के बेटे के साथ रमजानपुरा में रहती थी। पति से विवाद के चलते वह गंगोत्री कॉलोनी में अकेली रहती थी। बेटा अपने पिता के साथ रहता था, जो कभी-कभार मिलने आता था। आरोपी बिलाल टैक्सी ड्राइवर है। करीब दो साल पहले वह दोनों संपर्क में आए। दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहे। उमा का खर्च भी बिलाल ही उठाता था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने इस बारे में अपने घर पर कोई जानकारी नहीं दी थी। अब उमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि बिलाल की शादी उसके परिजनों ने तय कर रखी थी। 14 दिसंबर को उसकी बरात जानी थी।
महिला का सिर व कपड़े बरामद
महिला के सिर को हिमाचल व हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास बरामद कर लिया गया है। हत्या के बाद बिलाल ने सिर को पॉलीथिन में डालकर फेंका था। सिर बरामद करने के बाद पुलिस बिलाल को लेकर कलेसर जंगल के लाल ढांग क्षेत्र पहुंची। वहां उसके कपड़े व शाल बरामद की। जिस हथियार से उमा का सिर काटा था, वह बरामद करना बाकी है। छह दिन तक उमा के शव की शिनाख्त नहीं होने पर शुक्रवार को उसके सेवा समिति के माध्यम से उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
पड़ोसियों ने बताया कि छह दिसंबर को बिलाल कार लेकर आया था। उस समय उमा खुश थी। उमा ने दूसरे किराएदारों को बताया था कि बिलाल उससे शादी करेगा और वह बिलाल के साथ जा रही है। इसके बाद से वह नहीं लौटी। शनिवार को यमुनानगर पुलिस कॉलोनी में पहुंची और मकान मालिक बबीता से पूरी जानकारी ली। घटनास्थल के आसपास देखी गई सहारनपुर नंबर की एक कार को ट्रेस करके पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और बिलाल तक पहुंची।
मुजफ्फरपुर में Mass Suicide, पिता ने तीन पुत्रियों के साथ फंदे से लटककर दी जान
