Akanksha Murder Case शादी की बात कहने पर प्रेमी ने मार-मारकर ली जान, लाश ठिकाने लगाने से पहले ली सेल्फी

After she spoke about marriage, her lover beat her to death, took a selfie before disposing of the body.

आरोपी ने सूटकेस के साथ सेल्फी ली और फोटो को अपने स्टेटस पर लगाया।

कानपुर। Akanksha Murder Case आज की युवा पीढ़ी प्यार के नाम पर एक-दूसरे को नजदीक तो आ जाते है, लेकिन बात जब जिम्मेदारी निभाने की आती है तो एक—दूसरे से दूर होने की सोचन लगते है। कभी-कभी एक-दूसरे से खुद को अलग करने के लिए जघन्य अपराध कर बैठते है। ऐसा ही कुछ मामला यूपी के कानपुर शहर से सामने आया। यहां दो माह पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारोपी प्रेमी और लाश को ठिकाने लगाने में सहयोग करने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार दो माह पहले आकांक्षा नामक युवती की हत्या उसके प्रेमी ने करने के बाद दोस्त की मदद से शव को सूटकेश में बंद करके 95 किमी दूर बांदा ले जाकर ठिकाने लगाया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसकी आकांक्षा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद वह उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। ऐसा नहीं करने पर उसे दुष्कर्म के केस में अंदर भिजवाने की धमकी देने लगी। प्रेमी से तंग आकर युवक ने 21 जुलाई को प्रेमिका को अपने साथ ले गया, पहले उसकी जमकर पिटाई की, इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए शव को सूटकेस में रखकर दोस्त के साथ बाइक से 95 किलोमीटर दूर बांदा के चिल्लाघाट पर पहुंचा। वहां सूटकेस के साथ सेल्फी ली और फोटो को अपने स्टेटस पर लगाया। इसके बाद सूटकेस को यमुना में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से फोटो भी बरामद की है। शव की तलाश की जा रही है। कानपुर देहात के रूरा थाना इलाके के सुजनीपुर निवासी विजयश्री की बेटी आकांक्षा (20) बड़ी बहन के साथ बर्रा में किराये के घर पर रहती थी। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती फतेहपुर के बिंदकी थाना इलाके के हरीखेड़ा निवासी सूरज से साल भर पहले हुई थी। आकांक्षा दस माह पहले हनुमंत विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने लगी।बर्रा स्थित घर से रेस्टोरेंट की दूरी ज्यादा होने का बहाना बनाकर सूरज ने आठ माह पहले आकांक्षा को हनुमंत विहार में किराये पर कमरा दिलवाया। 21 जुलाई की शाम को उसे सूरज के दूसरी लड़की से प्रेम संबंधों की जानकारी हुई।

विवाद के बाद ली जान

आकांक्षा को जब सूरज के दूसरी लड़की से प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो वह नाराज हो गई। 21 जुलाई की रात जब वह कमरे पर पहुंचा तो दोनों में झगड़ा होने लगा, इसके बाद सूरज ने आकांक्षा की छाती पर ताबड़तोड़ घूंसे मारे और गला दबाकर मार डाला। शव सूटकेस में रखकर बाइक से बांदा के चिल्लाघाट में यमुना में फेंक दिया। मां विजय श्री के अनुसार, हनुमंत विहार थाने में आठ अगस्त को बेटी की गुमशुदगी दर्ज हुई। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

मां ने सूरज के खिलाफ 16 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने सीडीआर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसने वारदात भी कबूल कर ली, आरोपी ने बताया आकांक्षा शादी का दबाव बना दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसीलिए मार डाला। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

 

ABVP देश की युवा पीढ़ी मोदी के साथ डीयू के बाद है हैदराबाद केंद्रीय विवि में एबीवीपी ने फहराया परचम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother