Murder of relationships: पत्नी की हथौड़े से वारकर ली जान, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Murder of relations: Killed wife by hitting her with a hammer, surrendered after reaching the police station

नुरुल्लाह ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

नोएडा। रिश्तों की डोर इतनी कमजोर होती जा रही है, कि सा​थ ​जीने-मरने की कसमें खाने वाले एक-दूसरे के खून के ऐसे प्यासे हो जा रहे है कि अपने साथी का खून बहाने से पीछे नहीं हट रहे है। हर रोज कोई न कोई अपने साथी को मौत की नींद सुला रहा है। ताजा मामला नोएडा सेक्टर-15 से सामने आया है। यहां एक इंजीनियर महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर पति ने हत्या कर दी, इसके बाद थाने पहुंचकर बोला मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी नुरुल्लाह हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। मामले की जांच जारी है।

पत्नी पर शक करता था नुरुल्लाह

Murder of relationships डीसीपी रामबदन सिंह बताया 2004 में एमसीए पास नुरुल्लाह हैदर की शादी जामिया नगर दिल्ली निवासी आसमां खान (42) से हुई थी। शादी के बाद नुरुल्लाह लंबे समय से बेरोजगार था, जबकि आसमां सेक्टर-62 की निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर थीं। दोनों का सेक्टर-15 के सी ब्लॉक में अपना मकान है। जिसमें वह बेटी और बेटे संग रहते थे। नुरुल्लाह पत्नी पर हमेशा शक करता था। इसी बात को लेकर गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास नुरुल्लाह आसमां को धक्का देकर पहली मंजिल स्थित कमरे में ले गया। जहां हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

नुरुल्लाह ने बृहस्पतिवार को रातभर आसमां से झगड़ा किया तो शुक्रवार सुबह पांच बजे फोन कर आसमां के घर के रिश्तेदार व मां नोएडा पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर के वक्त बेटे ने रिश्तेदारों से कहा कि मां को अपने साथ कुछ दिन के लिए लेते जाइए लेकिन आसमां ने जाने से मना कर दी। तब आसमां की मां यहीं रूक गई। दोपहर बाद सभी अपने कमरे में थे। तभी नुरुल्लाह ने इस वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.