Pakistan did a nefarious act : भारतीय सेना के जवाबी गोलीबारी में निकली पाकिस्तान की हेकड़ी

Pakistan's arrogance exposed in Indian Army's retaliatory firing

पाक रेंजरों को भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

श्रीनगर।Pakistan did a nefarious act आपरेशन सिंदूर में करारी हार के बाद भी पाकिस्तान की हेकड़ी कम नहीं हुई। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार रात उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर(कुपवाड़ा) में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए बेवजह 40 मिनट तक गोलाबारी की। बता दें पाकिस्तानी सेना का यह दुस्साहस सऊदी अरब से हुए रक्षा समझौते के ठीक एक दिन बाद सामने आया है। पाक रेंजरों को भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी चौकी को ध्वस्त कर दिया गया है।

अलबत्ता, सेना के द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन की देर रात तक पुष्टि नहीं की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाम 5:30 बजे पाकिस्तान सेना की ओर से नौगाम सेक्टर के तूतमार गली में स्थित भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने पहले इसे महज उकसावे की कार्रवाई मानते हुए संयम बरता, लेकिन जब गोलाबारी की तीव्रता बढ़ने लगी तो उन्होंने भी जवाबी फायर किया।करीब 40 मिनट तक दोनों तरफ से लगातार भीषण गोलाबारी होने की सूचना है।

जवाब मिलने पर पीछे हटे पाकिस्तानी

पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से गोलाबारी बंद होने के बाद भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी रोक दी। लगभग तीन घंटे बाद रात करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की तो भारतीय जवानों ने भी कड़ा जवाब दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाक सेना की एक निगरानी चौकी को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले, जिला उधमपुर के सियोजधार के जंगल में शुक्रवार देर शाम से आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच जारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है। सुरक्षाबल ने शनिवार दूसरे दिन भी पूरे क्षेत्र की घेराबंदी और कड़ी करते हुए आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान और तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सैन्य अभियान उधमपुर और डोडा जिलों के मध्य कांजी नाला के सियोजधार के जंगल में चल रहा है। शुक्रवार देर शाम लगभग आठ बजे सियोजधार क्षेत्र में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और उधमपुर से पुलिस के एसओजी की संयुक्त गश्त पर आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी। सुरक्षाबल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान मुठभेड़ में सेना के लांस दफादार बलदेव चंद घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह उन्होंने वीरगति प्राप्त की। सुरक्षा बल ने आतंकियों को खोज कर मार गिरने के लिए संयुक्त रूप से पूरे इलाके में व्यापाक स्तर पर कांबिंग ऑपरेशन दोबारा शुरू किया।

आतंकियों की खोज जारी

आतंकियों के भाग निकलने की आशंका को देखते हुए डोडा और उधमपुर से अतिरिक्त बल भी मौके पर भेजे गए। जारी ऑपरेशन में आतंकियों की खोज के लिए ड्रोन और खोजी श्वान की भी मदद ली जा रही है। हालांकि, शनिवार को आतंकियों से दोबारा कोई संपर्क नहीं हो सका। ऊंचाई और घने जंगलों वाले क्षेत्र में तलाशी अभियान चुनौतीपूर्ण हालात में जारी है।

Akanksha Murder Case शादी की बात कहने पर प्रेमी ने मार-मारकर ली जान, लाश ठिकाने लगाने से पहले ली सेल्फी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours