यूपी में माफिया की खैर नहीं: Disha Patni के घर फायरिंग के दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस मार ​गिराया

Mafia is in trouble in UP: UP STF and Delhi Police killed two accused of firing at Disha Patni's house.

इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है।

गाजियाबाद। यूपी में योगी सरकार में गुंडे माफिया की कोई खैर नहीं, यहां बदमाशी और दबंगई करने वालों को पुलिस सीधे सख्ती से निपटती है। पिछले दिनों बरेली में अभिनेत्री Disha Patniके घर में फायरिंग के बाद से बवाल मचा था, दो दिन पहले ​अभिनेत्री के पिता ने मुख्यमंत्री योगी से बातचीत करके कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद यूपी एसटीएफ ने ​दिल्ली पुलिस के सहयोग से दो आरोपियों को मार गिराया गया। इनके पास से विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई। यह मुठभेड़ बुधवार शाम को यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने ट्रॉनिका सिटी में किया। बदमाशों ने पुलिस पर आधुनिक हथियारों से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए और अस्पताल में उनकी माैत हो गई। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है।

ग्लॉक और जिगाना पिस्टल हुई बरामद

यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्र ने बताया बुधवार शाम को बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली लगने से रोहतक का रहने वाला रविंद्र और इंडियन काॅलोनी, गोहना रोड सोनीपत का रहने वाला अरुण घायल हो गए थे। इनके पास से ग्लाॅक और जिगाना पिस्टल बरामद की गई है। दोनों बदमाश गोल्डी बरार गैंग के सक्रिए सदस्य थे। आरोप है कि उन्होंने 12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी।

अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीते शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई थी। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले थे। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए हुए थे। चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया गया था। भविष्य में ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

ड़कियों को लेकर दिए बयान पर की थी टिप्पणी

दिशा की बहन खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। पिछले दिनों स्टेशन से जब कोई नशेड़ी दुधमुंही बच्ची को उठाकर रेलवे के खंडहर में ले गया था तो खुशबू ने ही उसे उसकी मां से मिलाया था। पिछले दिनों खुशबू ने संत अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों पर दिए बयान पर तीखी टिप्पणी की थी। उनके इस बयान में अंग्रेजी के शब्द को लोगों ने मथुरा के ही संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से जोड़ दिया। फिर खुशबू को सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल किया गया।

योगी ने दिखाई सख्ती

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि 12 को सुबह 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री Disha Patni के आवास पर दो आरोपियों ने गोलीबारी की। यूपी के सीएम ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि लोगों में डर फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति होनी चाहिए। इसके बाद कई स्तरों पर जानकारी एकत्र की गई, कई मार्गों पर सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए गए और तकनीकी विवरणों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान रवींद्र और अरुण दो आरोपियों की पहचान की गई और दो और व्यक्तियों की भी पहचान की गई जिन्हें रेकी के लिए काम पर रखा गया था।

 

गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी गोल्डी बरार गैंग के लिए काम करते पाए गए हैं और गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस गैंग का पता लगाया गया और दोनों शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस दौरान हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल के सीने में गोली लगी। पुलिस ने दो अत्याधुनिक पिस्तौल और भारी संख्या में 9 एमएम कारतूस बरामद किए हैं।

 

आगरा घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग से बुजुर्ग दंपती की मौत,चाहकर भी बेटा कुछ नहीं कर पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother