Birthday मनाकर लौट रहे दोस्तों की कार गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, चार की मौत-तीन घायल

Birthday party

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया।

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार देर रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया, इस ​हादसे में दोस्त का Birthday
मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा थाना निघासन क्षेत्र में ढखेरवा निघासन स्टेट हाईवे पर हाजरा फार्म के पास हुआ। दरअसल बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े गन्ने से भरी ट्रॉली में घुस गई। हादसे के बाद जान बचाने के लिए चीख- पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज ​दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।’

 

निघासन कस्बे के पटेल नगर निवासी शिवसागर ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा दिग्विजय दोस्तों के साथ कार से ढखेरवा रात सवा दस बजे जा रहे थे। हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी दो ट्रॉलियां खड़ी थीं। पीछे से कार ट्रॉली में जा टकराई, जिससे कार में सवार चौधरी पुरवा के संजय (24), रजनीश (19), लवकुश (23) निवासी लखहा की मौके पर मौत हो गई। साथ ही पंक्चर ट्रॉली को बना रहे सिंगाही निवासी अंसार (26) घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। कार में सवार चौधरी पुरवा के दिग्विजय (21), अरुण(19), रवि (24) निवासी घनश्याम पुरवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कार के उड़े परखच्चे

निघासन के चौधरी पुरवा के दिग्विजय की बर्थडे पार्टी मानने के बाद कार सवार युवक देर रात उसे छोड़ने घर जा रहे थे। मृतक रजनीश, लवकुश व संजय में गहरी मित्रता थी। कार जब हाजरा फार्म पहुंची तो वहां पर गन्ने से भरी ट्रॉली खड़ी थीं, जिससे कार टकरा गई। पंचर होने के कारण उसको बनाने के लिए सिंगाही का मिस्त्री अंसार आया था। जोरदार टक्कर होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। अंसार की भी मौत हो गई। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज रहेगी होगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.