आगरा घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग से बुजुर्ग दंपती की मौत,चाहकर भी बेटा कुछ नहीं कर पाया

Agra: Elderly couple died in fire in electric scooter parked in their house, son could not do anything despite wanting to

इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी। इस दौरान उसने आग पकड़ ली, जो देखते-देखते पूरे घर में फैल गई।

 

आगरा। यूपी के आगरा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां जगदीशपुरा के मोहल्ला लक्ष्मी में मंगलवार तड़के घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। ऊपरी मंजिल में परिवार के साथ रह रहा बेटा उनकी चीख सुनता रहा, लेकिन आग इतनी बुरी तरह फैल चुकी थी कि वह मदद नहीं कर सका। पुलिस और दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। उसके बाद शवों को घर से बाहर निकाला।

प्रमोद अग्रवाल पूरे परिवार के साथ जगदीशपुरा के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में दो मंजिला मकान में रहते है। वह मकान की दूसरी मंजिल में रहते हैं। उसके बुजुर्ग मां-बाप नीचे रहते हैं। मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी। इस दौरान उसने आग पकड़ ली, जो देखते-देखते पूरे घर में फैल गई।

घर में बेखबर सो रहे बुजुर्ग मां-बाप भगवती प्रसाद 95 साल और उर्मिला देवी 85 साल को इसकी समय पर जानकारी नहीं लग पाई। घर में फैले धुएं से उनका दम घुटने लगा, तो उन्होंने जागकर शोर मचाना शुरू किया, लेकिन आग तब तक पूरे घर में फैल चुकी थी। दूसरी मंजिल पर मौजूद प्रमोद अग्रवाल मां-बाप का शोर सुनकर जाग गए। उन्होंने तुरंत ही पुलिस व दमकल को जानकारी दी। जलते मां-बाप की चीखें उनके कानों तक पहुंच रही थी, लेकिन बेबस प्रमोद अग्रवाल कुछ नहीं कर पाए।

Ruined by online scam: 14 लाख रुपये 13 साल के किशोर ने गेम खेलकर गंवाया, दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours