लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों बहुप्रतीक्षित मांग को मानते हुए Cashless treatment facility प्रदान की थी। इस सुविधा का लाभ बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के साथ ही श्रम, समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के शिक्षकों-कर्मचारियों को भी मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इन सभी विभागों को पत्र भेजकर निर्धारित प्रोफार्मा पर सूचना मांगी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के साथ ही शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयां को इस योजना का लाभ मिलना था। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप सचिव संजय कुमार की ओर से हाल ही में उक्त के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, श्रम विभाग को भी पत्र भेजा गया है। इससे मदरसा, अटल व सर्वोदय विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी भी लाभांवित होंगे।
कर्मचारियों में हर्ष का माहौल
दरअसल सीएम ने घोषणा में कहा प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के एडेड, सेल्फ फाइनेंस, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों के साथ ही समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयां को कौशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाना है। इसके लिए उन्होंने उनके विभाग के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयां की संख्या व इस पर आने वाले व्यय भार के बारे में जानकारी मांगी है। इसके लिए एक प्रारूप भी जारी किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब तक इस योजना से लाभांवित होने वाले शिक्षकों की संख्या 11 लाख से और ज्यादा बढ़ेगी। वहीं योजना में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी शामिल किए जाने पर इन संबंधित विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।अगर आंकड़ों की बात करे तो समाज कल्याण विभाग के एडेड विद्यालयों के 1264 शिक्षक, अल्पसंख्यक कल्याण के विद्यालयों के 9889 शिक्षक व 8367 कर्मचारी श्रम विभाग के विद्यालयों के 55 शिक्षक, 261 कर्मचारी व 61 रसोइयां को लाभ मिलेगा।
Keshav Prasad Maurya बोले, 2047 तक सत्ता में नहीं आएंगे अखिलेश यादव, प्रदेश का हो रहा तेजी से विकास
