बस्ती। यूपी डिप्टी सीएम Keshav Prasad Mauryaने शुक्रवार को कहा है सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सत्ता में आने का सपना 2047 तक पूरा नहीं हो सकेगा। उन्होंने कटाक्ष किया जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सत्ता में थे तब उन्हें पीडीए की याद नहीं आई और अब पीडीए की याद आ रही है जनता उन्हें पूरी तरह से समझ चुकी है। 2047 तक अखिलेश यादव सत्ता से बाहर रहेंगे।
सपा की सरकार में गुंडे, अपराधियों का बोलबाला था लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश अपराध मुक्त बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है। आज जब सपा के गुंडों, माफिया के विरूद्ध कार्रवाई हो रही है उससे अखिलेश यादव विचलित हो गये है। ये पीडीए के हितैषी कभी नहीं हो सकते ये पीडीए के विरोधी है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास कार्य को बढ़ावा मिला है और हर वर्ग के लिए कार्य किया गया है। बस्ती जनपद में 2017 से अब तक 60 हजार 291 प्रधानमंत्री आवास, 2725 मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया है। उज्जवल योजना के तहत दो लाख सात हजार 81 लोगों को गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया गया।
केशव मौर्य ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता है उनकी बातों को गम्भीरता पूर्वक सुना जाएऔर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधि माना जाए। उनकी बात न सुनने वाले अधिकारियों को चिन्हित करके आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा तथा जिले की जितनी भी समस्याएं हो उन समस्याओं का निस्तारण करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगी हुई है उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है बिहार में भी भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी दल की सरकार बनेगी और विपक्ष का सफाया होगा।
लखनऊ में अनुराग कश्यप की ‘nishaanachee’ का जलवा, 19 को होगी रिलीज
