नई दिल्ली। तमिलनाडु में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ, रानीपेट जिले में एक Train derailed, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। जिले के चिट्टेरी रेलवे स्टेशन पर अराकोणम-कटपडी मेमू पैसेंजर ट्रेन (66057) पटरी से उतर गई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेन के चित्तेरी स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही समय के बाद पटरी से उतरने की घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में पता चला है कि लोको पायलट द्वारा ट्रेन को तुरंत रोकने से पहले तेज आवाज सुनी गई थी।
टूटा हुआ था रेलवे ट्रैक
घटनास्थल की जांच करने पर पता कि ट्रेन के पटरी से उतरने के स्थान पर रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा स्पष्ट रूप से टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में किसी को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए रेलवे के अधिकारी बेहतर जानकारी साझा कर सकते हैं।इस घटना के बाद दक्षिणी रेलवे ने ट्रेन सेवाओं में व्यवधान की सीमा या पूर्ण बहाली के अनुमानित समय के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Panchayat elections : ग्राम पंचायतों का परिसीमन आज से, दो दिन में होगा जनसंख्या निर्धारण
