कांटा लगा गर्ल Shefali Jariwala ने 42 साल की उम्र में दुनिया छोड़ी, इस बीमारी ने ली जान

Kanta Laga girl Shefali Jariwala left the world at the age of 42, this disease took her life

शेफाली ने'मुझसे शादी करोंगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया।

मनोरंजन। बॉलीवुड इंडस्ट्री से शुक्रवार देर रात एक दुखद खबर सामने आई। मॉडल और अभिनेत्री Shefali Jariwala का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन की खबर सामने आई विरला भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है। शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। शुक्रवार अचानक रात 11 बजे उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने उनके निधन की पुष्टि की है। हालांकि परिवार ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर रहीं शेफाली की उम्र 42 वर्ष थी। उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोंगी’ में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया।

पति लेकर पहुंचे अस्पताल

खबरों के अनुसार शेफाली की तबीयत बिगड़ने पर उनके पति उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल के एक स्टॉफ ने इस खबर की पुष्टि की है कि शेफाली की मौत हॉस्पिटल आने से पहले ही हो चुकी थी। इस हाॅस्पिटल के डॉ. लूला ने इस खबर का खंडन नहीं किया, इतना कहा कि वह किसी भी मरीज के बारे में कोई विवरण नहीं बता सकता हैं। फिर उसी हॉस्पिटल के डॉ. सुशांत ने बताया और खबर की पुष्टि की है, उन्होंने कहा, ‘हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज रहे हैं।’

बिग बॉस 13 में आईं नजर

शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से फैंस हैरान हैं। शेफाली ने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया था। वे अपने डांस को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। शेफाली के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके पति पराग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पराग काफी दुखी दिख रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी शेफाली के निधन की खबर से हैरान हैं। यूजर्स ने एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताया है।

 

एक साथ उठी तीन अर्थियां: मां-बेटियों के अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीणों ने जुटाया चंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother