बीजेपी ने सहारानपुर की तेज तर्रार महिला नेता को पार्टी से निकाला, विधायक पर लगाया था यह आरोप

BJP expelled the dynamic woman leader of Saharanpur from the party, she had made this allegation on the MLA

पार्टी हाईकमान ने अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

सहारनपुर: बीजेपी हाईकमान ने सहारनपुर की तेज तर्रार महिला नेता कोमल गुर्जर को अनुशासनहीनता पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने ने गंगोह विधायक कीरत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापंचायत बुलाई थी, इसके लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। बिना परमिशन के विधायक के खिलाफ महापंचायत कर रहीं थीं। पार्टी हाईकमान ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
महिला नेता Komal Gurjar आरोप लगाया विधायक के इशारे पर उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसके खिलाफ थानों में फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही विधायक की शिकायत पार्टी हाईकमान से की थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन उन्हें महापंचायत बुलानी पड़ी। सहारनपुर एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस महिला नेता को आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। क्षेत्र में धारा-163 लागू है। इसके बावजूद महापंचायत की जा रही है। जिसके बाद सड़क पर जुटी भीड़ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विधायक ने लगाया बदनाम करने का आरोप

वहीं, इस मामले में विधायक के समर्थकों का कहना है कि यह किरत सिंह को बदनाम करने की साजिश है। दोपहर के वक्त भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी हैं। इसके बाद एक बंद कमरे में महापंचायत की गई। वहीं विधायक ने अपने खिलाफ इसे साजिश करार दिया।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother