TrailerLaunch: ‘नव्या चक्र’ का ट्रेलर बना सस्पेंस का पावरहाउस

Trailer of 'Navya Chakra' emerges as a powerhouse of suspense.

'नव्या चक्र' दर्शकों को अंत तक सोचने पर मजबूर करेगी।"

  • मनोवैज्ञानिक रोमांच की नई परिभाषा बनेगी ‘नव्या चक्र’

मनोरंजन डेस्क, मुंबई: अगर वास्तविकता और भ्रम के बीच की रेखा अचानक मिटने लगे तो क्या होगा? यही सवाल दर्शकों के सामने खड़ा करती है आगामी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘नव्या चक्र’, जिसका बहुप्रतीक्षित TrailerLaunch होते ही चर्चा का विषय बन गया है। रहस्य, मनोवैज्ञानिक रोमांच और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां हर सच के पीछे एक और बड़ा रहस्य छिपा है।

ट्रेलर कई निर्मम हत्याओं की जांच से शुरू होता है, लेकिन जल्द ही कहानी एक ऐसे खतरनाक षड्यंत्र की ओर बढ़ती है जहां स्मृति, चेतना और वास्तविकता आपस में उलझती नजर आती हैं। फिल्म में “PSYCON” नामक रहस्यमयी संगठन की मौजूदगी कहानी को और अधिक रोमांचक बनाती है। निर्देशक अमित दीक्षित ने कहा, “हम सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि दर्शकों के मनोविज्ञान को चुनौती देने वाला अनुभव लेकर आए हैं। ‘नव्या चक्र’ दर्शकों को अंत तक सोचने पर मजबूर करेगी।”

अनसुलझे अपराधों का खुलासा

फिल्म के लेखक रोहित एस. यादव के अनुसार, “यह कहानी रहस्यों, अनसुलझे अपराधों और अप्रत्याशित खुलासों का ऐसा सफर है, जहां हर किरदार अपने भीतर एक अलग सच छिपाए हुए है।” जितेंद्र बोहारा, तुषार कवाले, जेसिका यादव, प्रतीक्षा सिंह और अन्य कलाकारों की प्रभावशाली मौजूदगी ट्रेलर को और दमदार बनाती है। शानदार विजुअल्स, शुभ्रो बी का प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर और जय नंदन की सिनेमैटोग्राफी फिल्म के रहस्यमयी माहौल को नई ऊंचाई देते हैं। कई चुनौतियों और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरने के बाद अब ‘नव्या चक्र’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ट्रेलर ने थ्रिलर प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, जो अब PSYCON की दुनिया के अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठने का इंतजार कर रहे हैं।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने विनिर्माण खंड में LGBTQIA+ लोगों को शामिल करने बनाई रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.