मेरठ के बाद बलिया में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर और गला काटकर 50 किमी दूर फेंका शव

After Meerut, in Ballia, the wife got her husband brutally murdered by her lover, chopped off his hands, legs and throat and threw the body 50 km away

मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अनिल यादव समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया गया।

बलिया: मेरठ के बाद बलिया में अब अवैध संबंध के चक्कर में एक महिला ने प्रेमी से पति की हत्या कराई। हत्या के बाद आरोपियों ने शरीर के कई टुकड़े करके 50 किमी दूर ले जाकर अलग- अलग स्थानों पर फेंका। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी और उसके साथियों को गिरफ्तार करके आरोपियों को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ गोली लगने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

बीआरओ के सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या किसी और ने नहीं उसकी पत्नी ने ट्रक ड्राइवर प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। बलिया में देवेंद्र की हत्या के बाद शव को काटकर सिकंदरपुर के दियारे में फेंका था। देवेंद्र की छोटी बेटी ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी माया देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती के बाद उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया। फिर मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अनिल यादव समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। अनिल के पैर में गोली लगी है।

झाड़ियों में मिला था कटा शव

सिकंदरपुर के ख्रीद दियारा क्षेत्र में दो दिन पहले हाथ- पैर बरामद हुए थे। अगले दिन सोमवार को झाड़ियों के बीच स्थित एक पुराने कुएं से शेष धड़ भी बरामद हो गया। पहचान खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी देवेंद्र राम (62) के रूप में हुई। बीआरओ में कार्यरत देवेंद्र दिसंबर 2023 में सेवानिवृत हुए थे। 15 साल से उनका परिवार शहर कोतवाली के बहादुरपुर स्थित मकान में रहता था। सेवानिवृत्त होने के बाद उनका अधिकांश समय गांव में ही कटता था, वह कभी कभार ही शहर वाले घर आते थे। देवेंद्र की बड़ी बेटी अंजलि जयपुर में रहती है। दूसरी पुत्री नोएडा और छोटी बेटी कोटा में रह कर परीक्षा की तैयारी करती है। दत्तक पुत्र विहान हॉस्टल रहा कर पढ़ाई करता है। शहर के मकान पर पत्नी माया ज्यादातर अकेले ही रहती थी। मृतक के भतीजे अतुल कुमार ने बताया था कि शुक्रवार को उनकी छोटी पुत्री सुप्रिया कोटा से आ रही थी। इसे लेने के लिए बक्सर जाने की बात कह कर सुबह 8:30 बजे गांव (हरिपुर) से शहर आवास के लिए निकले थे। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट थाकि वे पूर्वाह्न 11:49 पर बहादुरपुर स्थित अपने आवास पर मौजूद थे। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

घर में की गई हत्या

सेवानिवृत्त फौजी देवेंद्र की हत्या उनके घर में की गई। उनकी पत्नी का प्रेमी अनिल यादव ने हत्या के बाद दोनों पैर और सिर को काटकर टुकड़े कर दिए। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए वह गाड़ी में अपने गांव खरीद ले गया। शव के टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया। दोनों हाथ और पैर एक बगीचे में फेंके गए, जबकि सिर और धड़ को पास के एक कुएं में डाल दिया गया।

पुत्री ने मां पर लगाया था हत्या का आरोप

मामले का खुलासा होने पर मृतक फौजी की बेटी ने पिता देवेन्द्र कुमार की हत्या मां माया देवी व उसके सहयोगी अनिल यादव आदि के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमे के आधार पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने माया देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया और मामले का खुलासा कर दिया। माया देवी और मिथिलेश पटेल की निशानदेही पर देवेन्द्र कुमार का धड़ खरीद दरौली के कुएं से बरामद किया गया। सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी अनिल यादव ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother