Lashkar-e-Taiba के शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Security forces killed three terrorists including a top Lashkar-e-Taiba commander

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादी लश्कर के थे।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में Lashkar-e-Taiba  (एलईटी) के शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे सहित तीन आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादी लश्कर के थे।

भाजपा नेता की हत्या में था शामिल

दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई। मारे गए तीसरे आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मार्च 2023 में Lashkar-e-Taiba में शामिल हुआ शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा इलाके का निवासी कुट्टे श्रेणी ‘‘ए’’ का आतंकवादी और संगठन का शीर्ष कमांडर था। उन्होंने बताया कि कुट्टे कई आतंकवादी घटनाओं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था, जिसमें 18 मई 2024 को हीरपोरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और सरपंच की हत्या भी शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को कुट्टे का घर ध्वस्त कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कुट्टे तीन-चार साल से आतंकी गतिविधियों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था। मुठभेड़ में मारा गया शोपियां के वांडूना मेलहोरा इलाके का निवासी शफी अक्टूबर 2024 में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था और वह श्रेणी ‘‘सी’’ का आतंकवादी था, वह 18 अक्टूबर 2024 को शोपियां के वाची में प्रवासी मजदूर की हत्या में संलिप्त था।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother