उन्नाव में बच्चे की हत्या के बाद मां ने की खुदकुशी, मां ने दामाद समेत सात पर लगाया हत्या का आरोप

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार को मां-बेटे के शव घर में फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों के अनुसार महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। मृत​का की मां ने उसके पति और भाभी सहित हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली के मलांव गांव क्षेत्र का है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। मलांव गांव निवासी देशराज रावत की पत्नी शांति (30) और बेटे संगम उर्फ देवराज (7) के शव गुरुवार सुबह करीब छह बजे घर के कमरे में फंदे से लटके मिले। दोनों के शव एक ही साड़ी के दोनों सिरों से लटके थे।

घर में हुआ था विवाद

पति देशराज ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वह खेत पर था। घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। वह मुंबई में मजदूरी करता था। पांच महीने पहले घर आया था और तब से यहीं मजदूरी करके परिवार चला रहा था। पति ने बताया कि मां की देखभाल न करने को लेकर पत्नी से सुबह विवाद हुआ था। इसी के बाद उसने बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर दही थानाक्षेत्र के शिवदीन खेड़ा गांव निवासी मृतका की मां गुड्डी पत्नी सोनेलाल पहुंचीं।

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मृतका की मां ने बताया कि बेटी की शादी 25 मई 2017 को की थी। गुरुवार सुबह उसने फोन करके पति द्वारा मारपीट करने और उसे यहां से लिवा ले जाने की बात कही थी। दो घंटे बाद बेटी और नाती की मौत की सूचना मिली। गुड्डी ने मृतका के पति देशराज, ननद माया, उर्मिला, भतीजा अरविंद, धर्मेंद्र, नीरज और भाभी शिवप्यारी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।अजगैन कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह से ऊबकर महिला ने बेटे को मारने के बाद अपनी जान दी है। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर