गोवा में धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़ में छह की मौत, 15 घायल, मुख्यमंत्री ने घायलों से की मुलाकात

Six killed, 15 injured in stampede during religious pilgrimage in Goa, Chief Minister met the injured

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुंचे और उचित इलाज और देखभाल के निर्देश दिए।

पणजी। गोवा के शिरगांव में एक धार्मिक यात्रा के दौरान शनिवार को मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा श्री लैराई जात्रा के दौरान हुआ है। लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुंचे और उचित इलाज और देखभाल के निर्देश दिए।उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने बताया कि गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। घायलों के इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।

 भीड़ के चलते मची भगदड़

यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक श्री लैराई देवी की ‘जात्रा’ में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के बीच अचानक से अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान कुछ लोग गिरकर कुचल गए।हादसे में अभी तक छह लोगों को मौत हो चुकी है। वहीं 15 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर है। घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तरी गोवा के जिला अस्पातल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। गोवा कांग्रेस ने शिरगांव की श्री लैराई देवी जात्रा में हुई भगदड़ पर दुख जताया है। पार्टी ने लिखा कि, हम इस दुखद घटना की निंदा करते हैं और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां