Acid thrown on girl मऊ में शादी की तैयारी कर रही युवती पर शोहदों ने फेंका तेजाब, 27 को आनी है बरात

Hooligans threw acid on a girl preparing for marriage in Mau, the wedding procession is to arrive on the 27th

तेजाब पड़ने के बाद युवती करीब 100 मीटर भागी और शोर मचाकर लोगों को एकत्रित करने का प्रयास करने लगी।

मऊ। यूपी के मऊ जिले से एक ​दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक युवती शादी से पहले एक दिलजले ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। यह वारदात घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव की है। यहां घर से कुछ दूरी पर गुरुवार दोपहर युवती पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के समय युवती बैंक से रुपये निकालने के बाद घर लौट रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कटिहारी गांव निवासी युवती की 27 मई को शादी है। पिता की मौत और भाई के छोटे होने से वह खुद शादी की तैयारियों में जुटी है। गुरुवार को वह आंखेपुर स्थित एक बैंक में बीस हजार रुपये निकालने गई थी। जहां से रुपये लेकर दोपहर दो बजे घर लौट रही थी।

अभी वह गांव के मुख्य मार्ग के सिवान के पास पहुंची थी कि पीछे से एक बाइक सवार ने उसे रोका। बाइक पर सवार बदमाश ने तेजाब की बोतल बाहर निकाली। यह देख युवती भागने लगी। जिससे फेंका गया तेजाब उसके पीठ पर आ गिरा।

दुखों का टूटा पहाड़

Acid thrown on girl युवती करीब 100 मीटर भागी और शोर मचाकर लोगों को एकत्रित करने का प्रयास करने लगी। युवती की इस कोशिश से डरकर दोनों बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची घोसी पुलिस ने युवती को बड़राव सामुदायिक स्यास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखकर उसे रेफर कर दिया। युवती का इलाज आजमगढ़ जिले में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में एसपी इलामारन जी. ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के साथ पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। पुलिस को प्रथम दृष्टया जमीन प्रकरण को लेकर यह घटना को अंजाम देने की जानकारी मिल रही है, लेकिन पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria