रिश्तों का कत्ल बरेली में रुपये वापस मांगने पर भाई ने बहन की हत्याकर शव को घर में दफनाया, ऐसे खुला राज

बरेली। यूपी के बरेली जिले में रिश्तों के कत्ल की जो खबर सामने आई है, उसे पढ़कर किसी का भी मन विचलित हो सकता है। यहां एक भाई ने बहन द्वारा रुपये वापस मांगने पर उसकी हत्या करके घर में दफन कर दिया, उस पर फर्श बना दिया। पुलिस ने आरोपी भाई की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी लापता थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में अलिकेश के साथ हुई थी। रानी 15 मार्च को अपने मायके आई थी। मायके में उसकी हत्या कर दी गई। उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो मृतका का दूसरा भाई रामू शक दायरे में आ गया।पुलिस के सख्ती से पूछताछ की तो रामू टूट गया। उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी रामू नशे का आदी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपनी बहन की हत्या किस वजह से की है, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother