Umesh Pal murder case का वांछित पांच लाख का इनामी अरमान बिहार की जेल में मिला, प्रयागराज लाने की तैयारी

Arman, a wanted suspect in the Umesh Pal murder case carrying a reward of ₹5 lakh, has been found in a Bihar jail; preparations are underway to bring him to Prayagraj.

अब पुलिस उसे प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल करने की तैयारी में जुटी है।

प्रयागराज। Umesh Pal murder case : पूरे प्रदेश को हिलाकर रख देने वाले उमेशपाल हत्याकांड में वांछित पांच लाख के इनामी बदमाश की तलाश में पुलिस खाक छान रही थी। इस बीच वह यूपी पुलिस से बचने के लिए बिहार के गया जेल में चला गया। सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद प्रयागराज पुलिस ने वहां पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद उसे शीघ्र प्रयागराज लाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि एसटीएफ और पुलिस समेत अन्य जांच टीमें अरमान को करीब तीन साल से तलाश कर रही थीं। जांच में सामने आया है कि अरमान किसी दूसरे मामले में जेल में बंद है। अब पुलिस उसे प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल करने की तैयारी में जुटी है।

तीन साल से था फरार

बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को यूपी पुलिस की विशेष टीम गोपनीय तरीके से बिहार पहुंची। टीम गया जेल गई और वहां बंद अरमान की पहचान की। पुलिस टीम ने जेल के अंदर उसकी ताजा तस्वीरें लेने के साथ सादे कागज पर उसके अंगूठे के निशान भी लिए। जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम प्रयागराज लौट आई। पता चला है कि एक अक्तूबर को पुलिस संबंधित न्यायालय में अर्जी दाखिल कर अरमान की ट्रांजिट रिमांड मांगी। पुलिस उसे बिहार से प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल करेगी।

 

Agra : गहरी नींद में सो रहे हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से काटकर हत्या, सुबह खून से लथपथ मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.