यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड,17-18 को होनी है परीक्षा

लखनऊ। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को होने वाले लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गया। अभ्यर्थी मंगलवार से उसे डाउनलोड कर सकेंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र अपलोड कर सकेंगे। इससे पहले, बोर्ड ने 10 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी की थी।

योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। इसी क्रम में यूपी पुलिस में सिपाही के लिए 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। यूपीपीआरपीबी की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड में प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है, जिसे अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 13 फरवरी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्ष में शामिल होने के लिए 50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बोर्ड की अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6484 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ।

बनाए गए 2377 परीक्षा केंद्र

सिपाही के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी 75 जिलों में 2377 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने आगामी 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में होने वाली परीक्षा के आयोजन के लिए सभी जिलों के डीएम और पुलिस कप्तानों को परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के मानकों, नोडल अफसर बनाने के संबंध में अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.