मथुरा में हेमा मालिनी को टक्कर देंगे बॉक्सर विजेंद्र सिंह, कांग्रेस ने लड़ाई को बनाया रोचक

मथुरा । लोकसभा चुनाव में यूपी की मथुरा सीट का मुकाबल काफी रोचक हो गया। यहां हेमामालिनी के मुकाबले कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा है।दो बार की सांसद हेमा मालिनी से बॉक्सर विजेंदर सिंह की सीधी टक्कर होगी। जाट बाहुल्य सीट पर कांग्रेस ने जाट कार्ड खेल कर इस चुनाव में कांग्रेस ने सभी को चौंका दिया है। मथुरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे चार जून को आ जाएंगे।

दो बार दर्ज की जीत

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने पिछले दो लोकसभा चुनावों यानी 2014 और 2019 मथुरा लोकसभा से जीत हासिल की थी। साल 2019 हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए 12 अन्य उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस ने महेश पाठक, राष्ट्रीय लोक दल ने कुंवर नरेंद्र सिंह, स्वतंत्र जनताराज पार्टी ने ओम प्रकाश को मैदान में उतारा था। मगर हेमा मालिनी ने जोरदार जीत हासिल की थी। वहीं साल 2014 में भी हेमा मालिनी ने यहां जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने मथुरा लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार हेमा मालिनी को उतारा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.