सरकार का सख्त कदम: हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को 2.44 करोड़ का नोटिस

हल्द्वानी। धामी सरकार हल्द्वानी हिंसा के आरोपियों पर सख्त कदम उठा रही हैं। उपद्रव के दौरान हुए नुकसान की भरपाई दंगाईयों से करने की तैयारी है,वहीं दंगा वाली जगह पर पुलिस थाना बनाने की तैयारी है। सरकार ने मुख्य आरोपी से नुकसान की भरपाई के लिए दो करोड़ 44 लाख की नोटिस दी है।आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी है। 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारियों पर हमला हुआ था।

इस मामले के बाद से बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया। शुक्रवार और शनिवार को हल्द्वानी के इलाके में भी कर्फ्यू जैसी स्थिति रही। अब्दुल मलिक को वनभूलपुरा हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 2.44 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। 15 फरवरी तक रकम जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।

नगर निगम ने जारी किया है नोटिस

बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से हिंसा के दौरान हुए नुकसान की वसूली का निर्णय लिया गया है। हिंसा के दौरान हुई सरकारी संपत्ति के नुकसान को लेकर नगर निगम ने अब्दुल मलिक को 2 करोड़ 44 लाख रुपए की वसूली का नोटिस जारी किया है। सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने यह नोटिस जारी किया। वसूली की रकम जमा करने के लिए मलिक को 15 फरवरी तक का समय दिया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां