कुदरत का करिश्मा: बकरी ने​ दिया बछड़ों को जन्म, देखने किसान के घर लगी लोगों की लाइन

औरंगाबाद।​ बिहार के औरंगाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं, यहां एक बकरी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया, एक बच्चा तो सामान्य है, लेकिन दो बच्चे गाय के बछड़े की तरह बिल्कुल दिख रहे है, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही हैं। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। वहीं इस खबर से जीव विज्ञानी भी हैरान हैं।

यह घटना औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के बिलासपुर गांव की हैं। बकरी पालक उस समय हैरान रह गया,जब उसकी बकरी ने दो बछड़ो को जन्म दिया। दोनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। दोनों एकदम गाय के बछड़े की तरह दिख रहे हैं। पैर, उनका चेहरा और खुर की बनावट पूरी तरह से बछड़े की है। दोनों का रंग काला है। इन बच्चों को देखने के लिए भीड़ जमा हो रही है। आस-पड़ोस की महिलाएं सहित बाकी लोग किसान के घर पहुंच रहे हैं।

तीन बच्चों को दिया जन्म

बकरी ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें एक बच्चा पूरी तरह बकरी की तरह है और दो बच्चे बछड़े की तरह हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर का करिश्मा बताते हुए उन्हें प्रणाम भी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पशुपालक जीतन सिंह की बकरी ने आज सुबह एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। जीतन की पत्नी रितु देवी ने जब तीनों बच्चों को देखा तो उसके होश उड़ गये। पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother