महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: फैक्ट्री में आग लगने से छह मजदूरों की जलकर मौत, कई झुलसे

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 2023 के आखिरी दिन एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां एक फैक्ट्री में आग लग गई, आग में जलकर छह मजदूरों की मौत हो गई, वहीं कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। दरअसल सभी रात को काम करके फैक्ट्री में सो गए, रात में किसी वजह से आग भड़क गई। सोते समय मजूदरों को आग लगने का पता नहीं चला। जब तक उन्हें जानकारी हुई तब तक वे सभी आग में बुरी तरह घिर चुके थे। पुलिस ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंच गए थे। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। शवों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

रात दो बजे मिली आग की सूचना

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि फैक्ट्री जिले के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में है, जो दस्ताने बनाने का काम करती है। सुबह करीब 2.15 बजे हमें आग की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची,तब तक आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि अंदर पांच लोग फंसे हुए हैं। हमारे अधिकारी फैक्ट्री के अदंर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोग दम तोड़ चुके थे। हमने छह शव बरामद किए हैं। आग बुझाने का काम जारी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

मृतक मजदूरों की शिनाख्त में जुटा

फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर का कहना है कि जब आग लगी तब अंदर 10-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे। आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए। वहीं प्रशासन अभी तक मृतक मजदूरों की शिनाख्त में जुटा है, जलने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother