श्रीनगर। नक्सलियों के खात्मे के बाद देश के बाहर से आने वाले आतंकियों के खात्मे के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया। इसी क्रम में बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी Latif Butt को घेर लिया है। वह बचने के लिए मस्जिद में छिपा हुआ है। सुरक्षाबलों ने लतीफ को सरेंडर करने का मौका भी दिया। अधिकारियों की बात नहीं मानने पर सेना के जवानों ने उसे मार गिराया।
समझाने में जुटे अधिकारी
कुलगाम के एसएसपी इनायत अली ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में घिरे आतंकी लतीफ बट को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और देवसर के जांगलपोरा इलाके में एक मस्जिद के अंदर से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ स्थल पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए एसएसपी कुलगाम इनायत अली ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर पूरी योजना के तहत अभियान शुरू किया था। पूरे इलाके की उचित तरीके से घेराबंदी की गई थी। इस दौरान लतीफ नाम का एक स्थानीय आतंकी घिरा हुआ है। हमने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया। मैंने खुद उससे वीडियो कॉल पर बात की और काफी देर तक बातचीत की। हमने उसे समझाया कि उसकी जिंदगी अभी बाकी है और वह अभी बहुत युवा है, लेकिन वह हमारी बात मानने को तैयार नहीं हुआ।
आखिरकार रात करीब 2 बजकर 45 मिनट पर उसने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकी के मस्जिद के अंदर से गोलीबारी करने के कारण सुरक्षाबल बेहद संयम बरत रहे हैं। निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन किया जा रहा है। हम समय आने पर इस आतंकी को निष्क्रिय कर देंगे। यदि इसमें अधिक समय लगता है तो भी हमें कोई परेशानी नहीं है। समय हमारे पक्ष में है और सुरक्षाबल पूरी तरह से अपनी पोजीशन पर तैनात हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षाबलों को उम्मीद है कि आतंकी या तो खुद मस्जिद से बाहर आ जाएगा या फिर अन्य तरीकों से उससे निपटा जाएगा। इस दौरान मस्जिद को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे या नुकसान न्यूनतम रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।इससे पहले सोमवार को कुलगाम के लारू में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लतीफ का साथी और कुलगाम सीआरपीएफ टीम पर हमले में शामिल नसीर डार मारा गया, जबकि लतीफ भट शुरुआती घेराबंदी से बचकर भाग निकला। लतीफ घायल है। अधिकारियों के बात नहीं मानने पर सेना के जवानों ने उसे मार गिराया।
