अंबेडकरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में Contract Killer वाहिद अंसारी को मार गिराया, एनकाउंटर में कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Ambedkarnagar police shot dead contract killer Wahid Ansari in an encounter; two police personnel, including a station house officer (SHO), sustained injuries.

वाहिद अंसारी गाजीपुर जिले के बहरियाबाद का रहने वाला था। मुठभेड़ अकबरपुर कोतवाली के शिवबाबा बैरियर के निकट हुई।

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर पुलिस ने मंगलवार—बुधवार दरमियानी रात कुख्यात Contract Killer वाहिद अंसारी को मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी सिपाही सोनू यादव घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मारा गया बदमाश वाहिद अंसारी ‘बिल्लू इंदौरिया गैंग’ से जुड़ा था और गोरखपुर जिले से भी वांछित चल रहा था। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम अब मृतक के आपराधिक इतिहास और मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है। यह मुठभेड़ अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा के पास हुई।

बता दें कि वाहिद अंसारी गाजीपुर जिले के बहरियाबाद का रहने वाला था। मुठभेड़ अकबरपुर कोतवाली के शिवबाबा बैरियर के निकट हुई। वाहिद अंसारी पर पैसे लेकर हत्या करने और असलहों की तस्करी आदि के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गोरखपुर कैंट के एक मुकदमे भी वांछित था। मारे गए बदमाश का एक साथी मुठभेड़ के दौरान भाग निकला।

इस विषय में एसपी प्राची सिंह का कहना है कि थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवबाबा बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यूपी में हैट्रिक के लिए BJP का मास्टरप्लान तैयार, नए चेहरों के दम पर लड़ेगी 2027 की जंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.